अजय फुट रबर प्लांट में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अजय फुट रबर प्लांट में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता खबर डिजिटल कटनी-- माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित अजय फुट रबर प्लांट में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री व्यवसायी मनीष घई की है। आग की चपेट में आने से प्लांट में रखा भारी मात्रा में रबर सामग्री और मशीनरी जलने की आशंका जताई जा रही है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की संभावना है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री में काम कर रहे सभी मजदूरों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते रेस्क्यू किए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।मौके पर माधवनगर थाना पुलिस भी पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया। दमकल और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से राहत कार्य में जुटी रही। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस