MP Rajya Sabha:मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव को लेकर आ रही इस वक्त की सबसे बड़ी और अंतिम खबर पर मुहर लग चुकी है। देश की सर्वोच्च अदालत में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर अहम सुनवाई टलने के तत्काल बाद, भोपाल स्थित विधानसभा परिसर में मुकाबला पूरी तरह समाप्त हो गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने BJP के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें राज्यसभा की सदस्यता का विजयी निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिया है।
तीनों सीटों पर बीजेपी का परचम
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म तकनीकी और अदालती मामले छुपाने के कारण पहले ही खारिज हो चुका था, जिसके बाद मैदान में केवल भाजपा के ही तीन चेहरे बचे थे। जीत का अधिकृत प्रमाण पत्र लेने खुद ये तीनों नवनिर्वाचित सांसद विधानसभा पहुंचे।
ये बने राज्यसभा सासंद
तरुण चुघ (भाजपा राष्ट्रीय महासचिव)
रजनीश अग्रवाल (भाजपा प्रदेश महामंत्री)
महेश केवट (भाजपा नेता)
आपको बता दें कि मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त होने के बाद 18 जून को होने वाली वोटिंग की नौबत ही खत्म हो गई, जिसके चलते निर्वाचन आयोग ने आज 11 जून की शाम नाम वापसी का समय समाप्त होते ही बीजेपी की इस त्रिकोणीय जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी। इस महा-जीत के साथ ही मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटें अब अधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के खाते में चली गई हैं।











