Amrit Bharat Express Features: 130 की स्पीड से दौड़ने वाली आधुनिक ट्रेन, जानिए इसकी खासियत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Amrit Bharat Express Features: 130 की स्पीड से दौड़ने वाली आधुनिक ट्रेन, जानिए इसकी खासियत

भोपाल/खबर डिजिटल/ Amrit Bharat Express Features भारतीय रेल में यात्रियों के विस्तार हेतु नित नए आधुनिक एवं उन्नत सुविधाओं का विजफा हो रहा है।

भारतीय रेल ने अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में अपने यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं किफायती ट्रेनों की बड़ी सौगात दी है। वर्तमान संपूर्ण भारतीय रेल में अलग-अलग मार्गों पर 11 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी डिजाइन एवं सुविधायें हैं। यह स्वदेशी ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की भावना को और प्रबल करती है। इसकी पहचान यात्रियों की सुविधा, ऊर्जा की बचत एवं पर्यावरण के अनुकूल है।

पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली में सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एवं जोगबनी-ईरोड सहित कुल 11 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं।  

अमृत भारत एक्सप्रेस तकनीकी दृष्टि से भी अत्यंत सुरक्षित है। कवच सिस्टम से युक्त इस ट्रेन में सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब एवं ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थियों मे तुरन्त ब्रेक लग सके।

इसके सभी कोच पूरी तरह से सील्ड गैंगवे एवं वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम से लैस हैं। इसके अतिरिक्त टॉकबैक यूनिट एवं ट्रेन मैनेजर (गार्ड) रूम में रिस्पॉन्स यूनिट सुरक्षा को और मजबूत बनाते हैं। ट्रेन में सेमी-ऑटोमैटिक कपलर का उपयोग किया गया है, जिससे कोच जोड़ते या अलग करते समय झटका या शोर नहीं होता है। डिफॉर्मेशन ट्यूब दुर्घटना के समय लगने वाले झटके कम कर देती है तथा पुश-पुल तकनीक इसकी रफ्तार को बढ़ाने में मदद करती है।

इसमें फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोर ट्रिप्स, आरामदायक सीटें एवं बर्थ सम्मिलित हैं। इस ट्रेन के प्रत्येक प्रसाधन में इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर एवं फायर सप्रेशन सिस्टम जैसी सुविधायें हैं। दिव्यांगजनों के लिये भी विशेष प्रसाधन उपलब्ध किये गये हैं। साथ ही, प्रत्येक यात्री के लिये फास्ट चार्जिंग पोर्ट तथा पैंट्रीकार जैसी सुविधायें यात्रा को और सुखद बनाती हैं।

अमृत भारत एक्सप्रेस से करीब 1000 किमी तक की यात्रा लगभग रूपए 450 में की जा सकती है, जो इसे आम जनता के लिये रेल यात्रा को और सुलभ एवं किफायती बनाती है।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत Amrit Bharat Express Features

अमृत भारत एक्सप्रेस एक किफायती ट्रेन है, जिससे कम लागत में लम्बी दूरी की यात्रा की जा सकती है।

मेक इन इंडिया पहल के तहत इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री में अमृत भारत 2.0 का निर्माण किया गया है।

इनके कोच में फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, फोल्डेबल बॉटल होल्डर जैसी सुविधायें प्रदान की गई हैं।

हवाई जहाज की तर्ज पर इनमें रेडियम एलिमिनेटेड फ्लोरिंग स्ट्रिप, एयर स्प्रिंग बॉडी लगाई गई है।

ट्रेन के प्रसाधनों में इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर एवं एरोसॉल आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम सहित अनेक प्रावधान किए गये हैं।

यह ट्रेन 130 किमी./घंटा की रफ्तार से चल सकती है।

इसके कपलर में क्रैश ट्यूब एवं ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम की सुविधा भी है, जिससे तेजी से ब्रेक लग सकेगा।

यह ट्रेन पूरी तरह से सील गैंगवे एवं वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम से लैस है।

यात्री एवं सुरक्षा-गार्ड के बीच दो-तरफा संचार के लिये प्रत्येक कोच में इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम की नई सुविधा है

गैर-वातानुकूलित कोचों में पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा यात्रियों के लिये उपलब्ध है।

ऑन-बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम (ओ.बी.सी.एम.एस.) से रियल टाइम व्हील एवं बियरिंग की निगरानी होती है।

देश में पहली बार किसी ट्रेन में बाहरी आपातकालीन लाइट्स एवं सेमी-ऑटोमैटिक कपलर का उपयोग किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

31 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस