आराध्य पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बढ़ा आक्रोश, दिलबहार चौक से शुरु हुआ विशाल जुलूस

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

आराध्य पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बढ़ा आक्रोश, दिलबहार चौक से शुरु हुआ विशाल जुलूस

कटनी – भगवान झूलेलाल और महाराज अग्रसेन के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रायपुर निवासी अमित बघेल के खिलाफ अब तक कार्रवाई न होने से सिंधी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। आस्था पर चोट करने वाले इस अमर्यादित बयान के विरोध में मंगलवार को पूरे कटनी शहर में सिंधी समाज ने एकजुट होकर अपनी पीड़ा और विरोध को मुखर रूप में प्रकट किया। दिलबहार चौक से प्रारंभ होकर मिशन चौक तक निकाले गए इस विशाल मौन जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालु, व्यापारी, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा शामिल हुए।

हाथों में तख्तियां, बैनर के जयकारों के साथ निकला यह जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, परंतु उसमें उबलता हुआ आक्रोश साफ़ झलक रहा था। जुलूस के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि “हम संविधान पर विश्वास रखते हैं, पर आस्था का अपमान अब और बर्दाश्त नहीं होगा। यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि श्रद्धा और सम्मान की रक्षा का प्रतीक है।” समाज के वरिष्ठ सदस्य श्याम पंजवानी ने कहा, “हम किसी से लड़ने नहीं आए हैं, पर यह कहने जरूर आए हैं कि हमारे आराध्य देव का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। यदि समय रहते दोषी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आस्था की आग पूरे देश में फैलेगी।”

इस विशाल जुलूस में समाज के अनेक प्रतिष्ठित सदस्य शामिल रहे —
गंगाराम कटारिया, झम्मटमल ठारवानी, प्रीतमदास मदनानी, मोहन बत्रा, पीतांबर टोपनानी, राजा जगवानी, चेतन हिंदुजा, राजकुमार नानकानी, खियल चावला, प्रकाश आहुजा, निरंजन पंजवानी, लखमीचंद डोडानी, श्याम पंजवानी, ठाकुरदास रंगलानी, सुरेश रोचलानी, करमचंद असरानी, इशवर बहरानी, राजू तनवानी, मनोहर लाल बजाज, दिलीप रोहरा, सुनील प्रथ्यानी, रवि प्रथ्यानी, विजय वाघवानी, जयराम कुकरेजा, प्रेम जसूजा, विक्रम पुरुस्वानी, जयरामदास गुरुनानी, श्याम पाहुजा, सुनील तलुजा, विजय चांदवानी, सुरेश लालवानी, रामचंद्र मुलवानी, मोहनलाल हीरानी, भागचंद नोतवानी, ज्योति दौलतानी, विक्की नावानी, मनोज सोनी, अमित नावानी, शंकर मुरजानी, मुकेश जसूजा, उमेश अरोरा सहित सैकड़ों समाजसेवी, व्यापारी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जुलूस में कटनी सिंधी सेंट्रल पंचायत, माधवनगर सिंधी सेंट्रल पंचायत, शांति नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधु नवयुवक मंडल, सिंधु सेवा समिति, सिंधु युवा संघर्ष समिति, वरुण संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी और सदस्य एकजुट दिखे। क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल ने भी समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर भागीदारी निभाई।

जुलूस के दौरान शहर के सिंधी बहुल क्षेत्रों माधवनगर, दिलबहार और मिशन चौक के अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे तक बंद रखेंगे। अग्रवाल समाज, मारवाड़ी समाज सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने भी एकजुटता दिखाते हुए सिंधी समाज के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विरोध के पश्चात समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रायपुर निवासी आरोपी अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल धार्मिक आस्थाओं का अपमान है, बल्कि समाज की भावनाओं को भड़काने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने की साजिश भी है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध प्रदेशव्यापी स्वरूप लेगा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि “आज सवाल केवल एक समाज या एक आराध्य का नहीं, बल्कि देश की उस मर्यादा का है जो हर धर्म, हर आस्था की गरिमा को सम्मान देती है। यह आग केवल शब्दों से नहीं बुझेगी, बल्कि न्याय से बुझेगी।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह