खबर डिजिटल संवाददाता कटनी/बरही--बरही में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर के इंफिनिटी जिम में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवक कथित तौर पर धारदार बका लेकर घुस आए और जिम के अंदर जमकर उत्पात मचाया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और जिम परिसर रणभूमि बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी बेखौफ अंदाज में हथियार लहराते हुए जिम के अंदर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से जिम में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि आरोपी खुलेआम दहशत फैलाते रहे।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी वारदात जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी हथियारों के साथ जिम के अंदर घुसकर हंगामा और मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े एक जिम के भीतर इस तरह हथियारों के साथ हमला हो सकता है, तो आम लोग खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करें? घटना ने बरही में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के हौसलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।सबसे बड़ा सवाल...क्या वायरल CCTV फुटेज के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहेंगे?क्या बरही पुलिस इस खुलेआम गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?या फिर यह मामला भी केवल वीडियो वायरल होने तक ही सीमित रह जाएगा?
reported by saurabh shrivastava mo. 9131308097









