बरही नगर परिषद में इंजीनियर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप, विकास कार्य ठप होने से भड़के पार्षद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बरही नगर परिषद में इंजीनियर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप, विकास कार्य ठप होने से भड़के पार्षद

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर परिषद बरही में पदस्थ इंजीनियर सुश्री अपेक्षा वर्मा की कार्यप्रणाली को लेकर अब जनप्रतिनिधियों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। परिषद के पार्षदों ने कलेक्टर कटनी को ज्ञापन सौंपते हुए इंजीनियर पर विकास कार्यों में जानबूझकर बाधा डालने, लापरवाही बरतने और टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।पार्षदों का आरोप है कि परिषद एवं पीआईसी से प्रस्ताव पारित होने के बावजूद महीनों से एस्टीमेट तैयार नहीं किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कई विकास कार्यों के टेंडर अब तक जारी नहीं हुए, जबकि जिन कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं, वे भी अधूरे और त्रुटिपूर्ण बताए जा रहे हैं। आरोप यह भी है कि ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध होने के बावजूद ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाकर ठेकेदारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।नगर परिषद बरही के पार्षदों ने साफ शब्दों में कहा कि इंजीनियर की कार्यशैली के कारण नगर के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं और जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनता अब अपने जनप्रतिनिधियों से जवाब मांग रही है, जबकि परिषद के जिम्मेदार अधिकारी समस्या समाधान के बजाय फाइलों को दबाने में लगे हैं।ज्ञापन में पार्षदों ने मांग की है कि तत्काल किसी जिम्मेदार प्रभारी इंजीनियर की नियुक्ति की जाए, ताकि रुके हुए विकास कार्य दोबारा शुरू हो सकें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो नगर परिषद बरही के पार्षद नगरहित में परिषद कार्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस पूरे मामले ने नगर परिषद बरही की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है या फिर विकास कार्यों की फाइलें यूं ही धूल खाती रहेंगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस