खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी/बड़वारा-- जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने 30 अगस्त की रात कांबिंग गश्त के दौरान दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर 8 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल ₹5,000 की जुआ राशि भी बरामद की।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने यह कार्रवाई की।रोहनिया में तीन पर कार्रवाईकांबिंग गश्त के दौरान ग्राम रोहनिया में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से पुष्पराज कचेर (46), विनोद उर्फ रानू गुप्ता (42) और पंकज सोनी (26) को पकड़ा गया। तीनों रोहनिया निवासी बताए गए हैं।भुड़सा में पांच जुआरी पकड़ेइसी तरह ग्राम भुड़सा में भी जुआ फड़ पर पुलिस ने रेड की। यहां श्यामलाल कोल (35), राजभान रावत (25), दीपक कोल (27), बृजभान सिंह (39) और गुड्डा कोल (35) पुलिस के हत्थे चढ़े। सभी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस ने दोनों कार्रवाई में कुल ₹5,000 नकद जुआ राशि बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।इनकी रही विशेष भूमिकाकार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सउनि मोनेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, सतेन्द्र सिंह, रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक पवनराज, वीरेन्द्र चढ़ार तथा आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत और बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।
बड़वारा में जुआ फड़ों पर पुलिस का शिकंजा, 8 जुआरी गिरफ्तारदो अलग-अलग स्थानों पर देर रात रेड, ₹5 हजार की जुआ राशि बरामद
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









