आदिवासी महिला कर्मचारी ने खुद पर डाला पेट्रोल… सहायक आयुक्त को देने गई थी ज्ञापन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

आदिवासी महिला कर्मचारी ने खुद पर डाला पेट्रोल… सहायक आयुक्त को देने गई थी ज्ञापन

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास बैतूल में पदस्थ अंशकालीन महिला कर्मचारी चम्पा वट्टी ने बुधवार 31 दिसंबर को सहायक आयुक्त के कथित दुर्व्यवहार से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा जिला अस्पताल बैतूल पहुंचे। उन्होंने चम्पा वट्टी का हाल-चाल जाना और सिविल सर्जन से चर्चा कर उचित उपचार की व्यवस्था करने को कहा। अस्पताल में मौजूद अंशकालीन महिला कर्मचारियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बताया कि पूर्व में भी उन्होंने विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष को अपनी समस्या से अवगत कराया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आज इसी विषय को लेकर वे सहायक आयुक्त के पास ज्ञापन देने गई थीं।

नौकरी से हटाने का आदेश बना कारण
जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न शासकीय छात्रावासों में कार्यरत समस्त अंशकालीन कर्मचारियों को सहायक आयुक्त विवेक पांडे द्वारा तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों के बाद वर्षों से कार्यरत अंशकालीन कर्मचारी रोजगार छिनने की आशंका को लेकर परेशान थे।इसी विषय को लेकर सभी अंशकालीन कर्मचारी सहायक आयुक्त विवेक पांडे को ज्ञापन देने पहुंचे थे। कर्मचारियों की मांग थी कि वर्षों से कार्यरत अंशकालीन कर्मचारियों को यथावत रखा जाए, क्योंकि उनके परिवार का भरण-पोषण इसी नौकरी पर निर्भर है।

अमर्यादित भाषा के आरोप
अंशकालीन महिला कर्मचारियों का आरोप है कि ज्ञापन देने के दौरान सहायक आयुक्त विवेक पांडे ने गुस्से भरे लहजे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और कथित रूप से जाओ मरो जैसे शब्द कहे। कर्मचारियों के अनुसार यह बात चम्पा वट्टी सहन नहीं कर पाईं। बताया गया कि कथित बयान से आहत होकर चम्पा वट्टी ने मौके पर ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत पानी डालकर स्थिति को संभाला और महिला को जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sheopur-teacher-murder-wife-lovers-arrested-karahal-nainpura-ghati/

20 वर्षों से कर रही थीं सेवा
महिला कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से छात्रावासो में सेवाएं दे रही हैं। अचानक बिना सूचना हटाए जाने से उनके सामने रोजगार और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इस उम्र में अन्य कार्य मिलना भी मुश्किल है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि भाजपा शासन काल में नौकरशाही पूरी तरह हावी हो चुकी है और आम जनता, विशेषकर आदिवासी समाज की महिलाओं को लगातार अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से ईमानदारी से सेवा दे रही आदिवासी महिला कर्मचारियों को अचानक हटाने के आदेश देना और फिर उनसे अमर्यादित भाषा में बात करना, भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक तानाशाही को उजागर करता है। निलय डागा ने कहा कि आज हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि आदिवासी महिला कर्मचारी अपने हक की बात करें तो उन्हें जाओ मरो जैसे शब्द सुनने पड़ते हैं। यह शब्द सिर्फ एक महिला के लिए नहीं है, पूरे आदिवासी समाज के आत्मसम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि जब एक जिम्मेदार अधिकारी की भाषा इस स्तर तक गिर जाती है, तो यह साबित करता है कि सत्ता का संरक्षण मिलने से नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sarpanchs-wife-raped-and-assaulted-accused-entered-the-house-and-committed-the-atrocity/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 1 hour ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 4 hours ago

और पढ़ें

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा