उमरियापान:- उमरियापान के समीप स्थित भरभरा आश्रम में नववर्ष के पावन अवसर पर संत बनवारीदास महाराज के सानिध्य में संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं श्रद्धालु शामिल हुए। संत समागम के दौरान आश्रम परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। संत बनवारीदास महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम पहुंचे श्रद्धालुओं ने संत बनवारीदास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बताया।
भरभरा आश्रम में हुआ संत समागम,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









