Cyber Fraud: साइबर ठगों का नया खेल, 5 रुपये भेजते ही खाते से उड़ गए 98,999 रुपये, अपडेट का मैसेज आते ही ना करें क्लिक

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Cyber Fraud: साइबर ठगों का नया खेल, 5 रुपये भेजते ही खाते से उड़ गए 98,999 रुपये, अपडेट का मैसेज आते ही ना करें क्लिक

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में साइबर अपराधियों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रकम निकाल ली गई, जबकि दूसरे मामले में फर्जी पार्सल डिलीवरी के नाम पर ऑनलाइन भुगतान कराकर बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया. दोनों मामलों में पीड़ितों को कुल 1 लाख 57 हजार 999 रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस ने शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मोबाइल अपडेट लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा

पहला मामला गीता भवन गुलाब बाग निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार का है, जो नेहरू बालवाड़ी स्थित राधारानी मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान संचालित करते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई की सुबह उनके मोबाइल पर मोबाइल अपडेट करने का एक संदेश आया. संदेश पर क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया.

दो दिन बाद जब वे एक्सिस बैंक से पैसे निकालने पहुंचे तो खाते से 59 हजार रुपये गायब मिले. बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से बिना अनुमति ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रकम निकाल ली. पीड़ित का कहना है कि खाते से पैसे कटने का कोई एसएमएस भी उनके मोबाइल पर नहीं आया. इसके बाद उन्होंने सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और फिर सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया.

5 रुपये भेजे, खाते से उड़ गए 98,999 रुपये

दूसरा मामला अटेर रोड स्थित डॉ. अंबेडकर नगर निवासी 67 वर्षीय रामनारायण सखवार का है. उन्होंने बताया कि वे अपने मोबाइल में फोनपे एप का उपयोग करते हैं. 15 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसे उनकी बेटी ने रिसीव किया. कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए कहा कि पार्सल वापस जाने से रोकने के लिए केवल 5 रुपये का भुगतान करना होगा.

परिवार ने बात पर भरोसा करते हुए 5 रुपये भेज दिए. अगले दिन जब उन्होंने फोनपे की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और बैंक बैलेंस देखा तो पांच अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 98 हजार 999 रुपये खाते से कट चुके थे. बाद में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्टेटमेंट में भी इन ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई. पीड़ित के अनुसार पूरी राशि एक यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर की गई. उन्होंने पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी और बाद में सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई.

पुलिस ने लोगों से बरतने को कहा सतर्कता

दोनों मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और फोन या मैसेज के जरिए मांगी गई ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले पूरी जानकारी की पुष्टि जरूर करें. साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराना जरूरी है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह