भाजपा और लोकसभा अध्यक्ष ने जयंती पर विनोबा भावे को किया नमन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भाजपा और लोकसभा अध्यक्ष ने जयंती पर विनोबा भावे को किया नमन

नई दिल्ली, 11 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज विश्व विख्यात भूदान आंदोलन bhoodan andolan के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे की जयंती vinoba bhave jayanti पर उनका पुण्य स्मरण किया। BJP भाजपा और बिरला ने एक्स हैंडल पर उन्हें नमन करते हुए विचार साझा किए हैं।

भाजपा ने लिखा है, ''भूदान आंदोलन के प्रणेता, महान विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर शत्-शत् नमन।'' उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर, 1895 को महाराष्ट्र में जन्मे आचार्य विनोबा का असल नाम विनायक नरहरि भावे था। विनोबा भावे वर्ष 1958 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय और भारतीय व्यक्ति हैं। उन्हें 1983 में मरणोपरांत भारत रत्न से अलंकृत किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा है,'' भूदान आंदोलन के माध्यम से आचार्य विनोबा भावे ने देश के वंचित-भूमिहीन वर्ग को उनके अधिकार दिलाए। समानता की ऐसी संकल्पना रची जिसमें भूमिपतियों ने निर्धन जन की चिंता की, तथा उनके हित में अपनी भूमि का दान किया।''

उन्होंने लिखा, ''अपने संकल्प के लिए वे हजारों मील पैदल चले, जाड़े में, गर्मियों में, वर्षा में, धूप में। सेवा के बल पर उन्होंने करोड़ों लोगों के हृदय में अपना स्थान बनाया। उनकी प्रेरणा से लाखों एकड़ भूमि भूमिहीनों को दान की गई। एक दिन उम्मीद से ज्यादा भूमि दान हुई। हिसाब लगाते-लगाते उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। वे बोले, आज इतनी जमीन हाथ में आई है, लेकिन देखो, कहीं हाथ में मिट्टी चिपकी तो नहीं! जिनके आह्वान पर लाखों एकड़ भूमि दान हुई हो, लेकिन उनकी चिंता थी कि स्वयं के हाथ में मिट्टी का एक कण भी चिपका न रहे। जनसेवा में समर्पण का ऐसा निःस्वार्थ भाव अतुलनीय है। महान स्वाधीनता सेनानी, समाज सुधारक और भूदान आंदोलन के प्रणेता भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं।''

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

16 minutes ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

32 minutes ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

और पढ़ें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज