भोपाल के अलग-अलग रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में मंगलवार को बिजली कटने वाली है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने मेंटेनेंस के काम के सिलसिले में 40 से अधिक कॉलोनियों में 2 से लेकर 6 घंटे तक का शटडाउन लेने जा रही है. बिजली सप्लाई सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के दौरान अलग-अलग शिफ्ट में प्रभावित रहेगी.
पावर कंपनी ने लोगों को सलाह दी है कि वे पानी भरने जैसे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि बिजली गुल रहने के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
समय और प्रभावित इलाके
- सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक (3 घंटे): बालविहार चौराहा, लक्ष्मी टॉकीज रोड, सराय लक्ष्मी टॉकीज, राजाजी कुआं, नेहरू रोड, बेलदारपुरा, ओल्ड सैफिया कॉलेज रोड, अलीगंज और जुमेराती के आसपास के इलाके.
- सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक (4 घंटे): साकेत नगर (2A, 2B, 3A, 3B, 3C), बीएसएनएल एक्सचेंज ऑफिस, पंडित भीमसेन जोशी अपार्टमेंट और रवींद्रनाथ टैगोर कॉम्प्लेक्स से जुड़े क्षेत्र.
- सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक (6 घंटे): आदमपुर, छावनी, डोबरा, चोर सगौनी, ओमेगा फार्म, ज्ञान गंगा कॉलेज, नवज्योति आईटीआई, पशु अस्पताल, एवीएम कॉलेज, न्यू मिनाल कॉलोनी, बृज कॉलोनी, माया एन्क्लेव, करोंद चौराहा, सीआईएई नबीबाग और निशातपुरा थाना क्षेत्र.
- सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक (5 घंटे): महाबली नगर, साईनाथ नगर, मां पार्वती नगर एवं पास का इलाका.
- दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक (2 घंटे): गणेश मंदिर, राजगलिया कॉलोनी, छोला विश्राम घाट, मैकेनिकल मार्केट, फूटा मकबरा, गौर मार्केट, अग्रवाल धर्मशाला, प्रेम कुंज, राम मंदिर, गुरुबक्श की तलैया और जेपी नगर.
- दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक (2 घंटे): जज कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, महाजन कॉलोनी, अधिवक्ता कॉलोनी, डॉक्टर कॉलोनी, ईदगाह और प्रभु नगर के आसपास की कॉलोनियां.









