PM मोदी की अपील की अनदेखी पर BJP सख्त, वाहन रैली निकालने वाले नेता 17 मई को तलब, इन नेताओं ने निकाली थी रैली

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

PM मोदी की अपील की अनदेखी पर BJP सख्त, वाहन रैली निकालने वाले नेता 17 मई को तलब, इन नेताओं ने निकाली थी रैली

भोपाल।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सीमित वाहन उपयोग की अपील को नजरअंदाज करना बीजेपी नेताओं पर भारी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश में बड़े वाहन काफिलों के साथ रैलियां निकालने वाले नेताओं को 17 मई को भोपाल बुलाया गया है। संगठन और सरकार दोनों स्तर पर उनसे जवाब-तलब किया जाएगा।

हाईकमान ने मांगी पूरी रिपोर्ट
दिल्ली स्थित भाजपा हाईकमान ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद प्रदेश में नेताओं द्वारा वाहन रैलियां निकालने की खबर सामने आने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व यह जानना चाहता है कि शीर्ष स्तर से दिए गए संदेश के बावजूद स्थानीय स्तर पर निर्देशों का पालन क्यों नहीं हुआ।

8 से 9 स्थानों पर निकले बड़े काफिले
जानकारी के मुताबिक, 10 मई को प्रधानमंत्री की अपील के बाद भी मध्य प्रदेश के 8 से 9 स्थानों पर नेताओं के स्वागत में लंबी वाहन रैलियां निकाली गईं। कई जगह दर्जनों गाड़ियों का काफिला देखा गया। इसे पार्टी अनुशासन के विपरीत माना जा रहा है। संगठन के भीतर इसे अनावश्यक शक्ति प्रदर्शन और ईंधन बचत के संदेश के उलट कदम के रूप में देखा जा रहा है।

भोपाल बैठक में देना होगा जवाब
17 मई को होने वाली बैठक में भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और अन्य जिम्मेदार नेता मौजूद रहेंगे। संबंधित नेताओं से पूछा जाएगा कि प्रधानमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बावजूद वाहन रैलियां क्यों आयोजित की गईं। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

भिंड की रैली भी चर्चा में
भिंड में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव बग्घी पर सवार होकर स्वागत रैली में शामिल हुए थे। इस तरह की तस्वीरें सामने आने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। पार्टी अब ऐसे आयोजनों पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दे रही है।

इन नेताओं की रैलियों पर उठे सवाल, भोपाल तलब

  • टिकेंद्र प्रताप सिंह (देवास जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष)
    • करीब 200 गाड़ियों के साथ जिला कार्यालय पहुंचे।
    • इनमें से कुछ वाहन रास्ते से लौट गए थे।
  • पवन पाटीदार (ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष)
    • 24 गाड़ियों के काफिले के साथ चंबल दौरे पर गए।
  • वीरेंद्र गोयल (सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष)
    • 30 से अधिक गाड़ियों का काफिला साथ चला।
    • खुद ई-रिक्शा में सवार रहे।
  • रेखा यादव (महिला आयोग अध्यक्ष)
    • छतरपुर में सैकड़ों लग्जरी गाड़ियों के साथ रोड शो किया।
    • इससे शहर में ट्रैफिक जाम लग गया।
  • सत्येंद्र भूषण सिंह (लघु उद्योग निगम अध्यक्ष)
    • स्वयं ई-रिक्शा से पहुंचे।
    • समर्थकों का बड़ा कार और बाइक काफिला साथ रहा।
  • राकेश सिंह जादौन (खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष)
    • ई-रिक्शा से पहुंचे।
    • पीछे समर्थकों का काफिला होने की जानकारी सामने आई।

यह खबर भी पढ़िए..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-work-from-home-demand-two-days-a-week-employees-proposal/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान