दमोह में बड़ा हादसा, क्षतिग्रस्त पुल से 30 फीट नीचे गिरे तीन दोस्त, मौके पर ही मौत, जांच जारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दमोह में बड़ा हादसा, क्षतिग्रस्त पुल से 30 फीट नीचे गिरे तीन दोस्त, मौके पर ही मौत, जांच जारी

दमोह/ वैभव नायक/ खबर डिजिटल/ जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक हृदयविदारक हादसा हुआ। जिम्मेदारों की घोर लापरवाही के कारण दोस्त की शादी में जा रहे तीन युवकों की जान चली गई। झापन घाट पर पिछले 7 महीने से टूटा पड़ा पुल मौत का काल बन गया, जहां सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण बाइक सवार युवक सीधे 30 फीट नीचे जा गिरे।

​शादी की खुशियां मातम में बदलीं

​सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत छिरारी गांव के तीन दोस्त—अजय घोषी (21), अमित कुर्मी (21) और पवन कुर्मी (22)—अपने मित्र अजय पाल के विवाह समारोह में शामिल होने समनापुर जा रहे थे। रास्ते में झापन के पास अंधेरे और सही संकेतकों के अभाव में वे रास्ता भटक गए और तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर व्यारमा नदी के क्षतिग्रस्त पुल से नीचे पत्थरों पर जा गिरी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

​7 महीने से खूनी बना है टूटा पुल

​स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। बताया गया कि स्टेट हाईवे-15 पर स्थित यह पुल पिछले साल बारिश में बह गया था। तब से सात महीने बीत जाने के बाद भी यहां न तो कोई बैरिकेडिंग की गई और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए। रात के अंधेरे में अनजान राहगीरों के लिए यह मार्ग एक घातक जाल की तरह है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/narmadapuram/harda-minor-boy-rape-murder-accused-arrested/#

​रेस्क्यू और जांच जारी

​पीछे चल रहे साथियों की सूचना पर पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पूर्व मंत्री व विधायक गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या इन मौतों के बाद प्रशासन की नींद टूटेगी?

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-mahashivratri-cyber-warrior-police-security-arrangements-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस