शाजापुर: बस कंडक्टर पर कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

शाजापुर: बस कंडक्टर पर कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले

शाजापुर/कमल सूर्यवंशी/खबर डिजिटल/ जिले के शुजालपुर में एक यात्री बस के कंडक्टर पर कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता प्रथम वर्ष की छात्रा है, जिसने अपनी मां, चाची और मामा के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भीड़ का फायदा उठाकर की छेड़छाड़

पीड़िता के अनुसार, घटना 19 जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे की है। वह पचोर से पुरोहित बस में सवार होकर शुजालपुर के पास स्थित अपने मामा के गांव जा रही थी। बस में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह खड़ी थी। इसी दौरान बस कंडक्टर बार-बार उसके साथ आपत्तिजनक तरीके से छूने लगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rajgarh-youth-brutality-video-viral-political-row/

कॉलेज चौराहे पर फिर की हरकत

जब बस शुजालपुर कॉलेज चौराहे पर रुकी और सवारियां उतर गईं, तब कंडक्टर दोबारा छात्रा के पास पहुंचा और अश्लील हरकत की। छात्रा के चिल्लाने पर आरोपी पीछे हट गया। डर के कारण छात्रा जेठड़ा जोड़ पहुंची और वहां अपने मामा को पूरी घटना बताई।

परिजनों ने बस से उतारकर थाने पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कंडक्टर को बस से उतारा। पूछताछ में उसने अपना नाम पीर खां, पिता अब्दुल खां, निवासी आवास कॉलोनी जीरापुर, जिला राजगढ़ बताया। इसके बाद उसे थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई गई।

हिंदू संगठनों का आक्रोश, वीडियो वायरल

मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/illegal-cc-road-construction-on-forest-land-budni-action/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस