वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 32.78 लाख के नाली निर्माण का भूमिपूजन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 32.78 लाख के नाली निर्माण का भूमिपूजन

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी, 12 अगस्त-- चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक-06 के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। बुधवार को वार्ड में करीब 32 लाख 78 हजार रुपये की लागत से होने वाले नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद नीतू कपिल रजक सहित जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।भूमिपूजन के बाद अब वार्ड में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाली निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रस्तावित कार्य के तहत शिवकुमार सोनी एवं द्रोपती यादव के घर से पप्पू पाण्डेय तक सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण तथा पुरवार के घर से एस.एस. साउंड होते हुए पप्पू यादव के घर तक नाली निर्माण कराया जाएगा।जलभराव से परेशान थे नागरिक, अब मिलेगी राहतवार्ड में जल निकासी की समस्या लंबे समय से नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को आवागमन सहित कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नाली निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।महापौर बोलीं—हर वार्ड की जरूरत के अनुसार हो रहा विकासभूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद वार्ड में नाली निर्माण की मांग लंबे समय से नागरिकों द्वारा की जा रही थी। क्षेत्र की जल निकासी संबंधी समस्या को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत कराया गया है।उन्होंने कहा कि विकास का मतलब केवल बड़े निर्माण कार्य नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली, स्वच्छता और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी नगर निगम की जिम्मेदारी है। नगर निगम द्वारा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए प्रत्येक वार्ड की वास्तविक जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को गति दी जा रही है।महापौर ने कहा कि नागरिकों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न वार्डों में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।पार्षद ने जताया महापौर का आभारक्षेत्रीय पार्षद नीतू कपिल रजक ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। कार्य शुरू होने से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने नागरिकों की मांग को प्राथमिकता देने के लिए महापौर एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।विकास कार्य शुरू होने पर वार्डवासियों में खुशीवर्षों पुरानी मांग पूरी होने और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ होने पर क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल रहा। वार्डवासियों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महापौर और क्षेत्रीय पार्षद के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य रमेश सोनी, बीना बैनर्जी, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, वंदना यादव, सुनीता चौधरी, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 1 hour ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश