छिंदवाड़ा: SBI चौरई शाखा पर गंभीर आरोप… किसान के ऋण खाते से 43.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

छिंदवाड़ा: SBI चौरई शाखा पर गंभीर आरोप… किसान के ऋण खाते से 43.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की चौरई शाखा पर एक किसान के साथ बड़े स्तर की वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित किसान अर्पित राय, निवासी राय कृषि फार्म, चाँद रोड चौरई, ने इस मामले की शिकायत रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के बैंकिंग लोकपाल, भोपाल से की है।

केसीसी ऋण के नाम पर लिए गए कोरे चेक
शिकायत के अनुसार, अर्पित राय की ग्राम घोघरी, तहसील चौरई स्थित लगभग 11.503 हेक्टेयर कृषि भूमि के आधार पर केसीसी (KCC) ऋण स्वीकृत किया जाना था। इसके लिए उन्होंने SBI चौरई शाखा के ऑन-रोल कर्मचारी गोविंद बंदेवार से संपर्क किया, जिसने तत्कालीन शाखा प्रबंधक पंकज शर्मा और फील्ड ऑफिसर सुकनंदन डेहरिया से संपर्क कराने की बात कही। आरोप है कि ऋण प्रक्रिया के दौरान गोविंद बंदेवार ने ऋण सुरक्षा के नाम पर चार हस्ताक्षरित कोरे चेक (चेक नंबर 912212 से 912215) ले लिए।

45 लाख का ऋण, 24 घंटे में खाते से उड़ गए पैसे
दिनांक 29 जनवरी 2025 को किसान के खाते में 45 लाख रुपये ऋण राशि जमा हुई, लेकिन अगले ही दिन से बिना किसान की जानकारी के रकम अन्य खातों में स्थानांतरित होने लगी। 30 जनवरी 2025 को 21.50 लाख रुपये रतिराम वर्मा के खाते में, 17 फरवरी 2025 को 7 लाख रुपये अर्पित ट्रेडर्स के खाते में, 10 लाख रुपये भूमि ट्रेडर्स के खाते में, 5 लाख रुपये जितेंद्र शर्मा के खाते में, इस प्रकार कुल 43.50 लाख रुपये किसान के खाते से निकाल लिए गए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rajgarh-gursimran-singh-mand-y-category-security-visit/

बैंक अधिकारियों के टालमटोल भरे जवाब
जब किसान ने इस पर आपत्ति जताई, तो बैंक अधिकारियों और कर्मचारी गोविंद बंदेवार द्वारा यह कहकर मामला टाल दिया गया कि जिन खातों में राशि भेजी गई थी वे 'खराब खाते' थे और जल्द ही पैसा वापस कर दिया जाएगा। लेकिन कई महीनों तक लगातार संपर्क के बावजूद राशि वापस नहीं की गई। नवंबर 2025 में शाखा प्रबंधक ने ऑडिट का हवाला देकर किसान को दिसंबर में आने को कहा। बाद में यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि गोविंद बंदेवार अब बैंक का कर्मचारी नहीं है और चेक उसी को दिए गए थे।

अन्य ग्राहकों से भी धोखाधड़ी की बात सामने आई
बैंक के अन्य कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद बंदेवार पर अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी के आरोप हैं, जिसके चलते उसे नौकरी से हटा दिया गया। वहीं जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ, उन लोगों ने भी किसान को सीधे बैंक से संपर्क करने की बात कही।

गरीब किसान ने बैंकिंग लोकपाल से लगाई गुहार
पीड़ित किसान अर्पित राय ने बताया कि वह एक गरीब किसान है और उसकी आजीविका पूरी तरह कृषि पर निर्भर है। इतनी बड़ी राशि निकल जाने से उसका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। उन्होंने बैंकिंग लोकपाल से मांग की है कि SBI चौरई शाखा की भूमिका की जांच हो। दोषी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। किसान को उसकी पूरी राशि वापस दिलाई जाए।

मामले ने खड़े किए बैंकिंग प्रणाली पर सवाल
यह मामला बैंकिंग सिस्टम में किसानों की सुरक्षा, आंतरिक निगरानी और कर्मचारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब निगाहें बैंकिंग लोकपाल की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी