उज्जैन में सीएम मोहन यादव, 1211 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन, देंगे कई बड़ी सौगात

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

उज्जैन में सीएम मोहन यादव, 1211 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन, देंगे कई बड़ी सौगात

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नवंबर को उज्जैन में 1211.34 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने दीपावली मिलन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ भी किया। सीएम डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को भाईदूज की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत बदला है।

जनता और दुनिया इसकी गवाह है। मध्यप्रदेश सहित देशभर में धार्मिक पर्यटन को भी गति दी जा रही है। उज्जैन में तीर्थाटन में हुई वृद्धि से बदलाव स्पष्ट नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की सुदूर दृष्टि के कारण ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और बाबा महाकाल के महालोक का निर्माण हुआ। वर्ष 2022 के बाद उज्जैन तीर्थ क्षेत्रों के विकास के कारण 360 डिग्री बदला है।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में 17 नवंबर को बहुप्रतीक्षित जू (चिड़ियाघर) और रेस्क्यू सेंटर का भूमि-पूजन किया जाएगा। उज्जैन में सड़कों के चौड़ीकरण कार्य के लिए स्वेच्छा से अपना मकान छोड़ने वाले परिवारों को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नि:शुल्क आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार जिनकी दुकानें टूटी हैं, उन्हें उज्जैन की खाली जमीन पर मार्केट विकसित कर दुकानें दी जाएंगी। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए किसानों को जमीन अधिग्रहण के 4 गुना मुआवजा के चेक प्रदान किए गए हैं। हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

सिंहस्थ 2028 के दिव्य आयोजन की तैयारियां तेजी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने उज्जैन सहित प्रदेश के टियर 2 शहरों में अधोसंरचना विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी के साथ प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्व-त्योहारों को भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिनमें प्रदेश की जनता पूर्ण रूप से सहभागी बन रही है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सिंहस्थ कुंभ 12 साल में एक बार आता है।

शहर के विकास के लिए उज्जैन में आज 1200 करोड़ से अधिक के नए विकास कार्यों और जीर्णोद्धार कार्यों का भूमि-पूजन किया गया है। इसमें शिप्रा नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर भी शामिल है। पृथ्वी पर जीवों की 84 लाख योनियों के आधार पर ही यह प्राचीन शिव मंदिर 84 महादेव यात्रा में प्रमुख स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ गढ़कालिका माता के तीर्थ क्षेत्र के विकास कार्यों का भी भूमि-पूजन में शामिल है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम के कारण भी उज्जैन का अपना अलग स्थान है। उन्होंने कहा कि उज्जैन स्थित सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नई सड़कों और सीवर लाइन का विस्तार किया जा रहा है।

जनता के प्रति संवेदनशील सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यदि कोई परिवार मकान से वंचित रह गया है, तो मैं नगर निगम और कलेक्टर से कहना चाहता हूं कि ऐसे परिवारों के लिए मल्टीस्टोरी आवासीय योजना तैयार करें। राज्य सरकार उन्हें नि:शुल्क मकान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी लेगी। हमारे शहर में सड़क चौड़ीकरण के लिए जिन लोगों ने स्वेच्छा से अपने मकान उपलब्ध कराए हैं, उन्हें आवास उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हम उन्हें मकान दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि जिनकी दुकानें सड़क चौड़ीकरण के कारण प्रभावित हुई हैं और जो किराएदार हैं, उन्होंने भी शहर के विकास में सहयोग दिया है।

ऐसे दुकानदारों के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। हमारी सरकार की ओर से संबंधित क्षेत्रों में मार्केट विकसित किए जाएंगे। एक स्थान पर यूडीए और दूसरे स्थान पर नगर निगम मार्केट का निर्माण करेगा, ताकि प्रभावित दुकानदारों को दुकानें उपलब्ध कराई जा सकें। जब हम शहर का विकास कर रहे हैं और हिंदू-मुस्लिम सहित सभी समाजों के लोग मिलकर इसमें सहयोग कर रहे हैं, तो शहर का विकास भी होना चाहिए। लेकिन इसके साथ ही हमें इस बात का संतोष भी होना चाहिए कि विकास के नाम पर हमारे किसी भी व्यक्ति की रोजी-रोटी प्रभावित न हो और किसी परिवार को अपने बच्चों के साथ छत के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशीलता हम सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए शहर के विकास के साथ प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लेकर हम इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

संजय सरोवर परियोजना की दायीं तट नहर बदहाल: सफाई के नाम पर लाखों खर्च फिर भी व्यवस्थाएं भगवान भरोसे

12 minutes ago

यम द्वितीया पर कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त का होगा विधि-विधान से पूजन, कायस्थ समाज मनाएगा आराध्य देव का पर्व

about 1 hour ago

एक बार फिर विवादों में विधायक प्रीतम लोधी... बीजेपी पदाधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप, प्रीतम बोले- मैं नहीं जानता

about 1 hour ago

यूपी चुनाव 2027 से पहले मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने वाराणसी में दिया बड़ा बयान, कहा मुस्कुराएंगे भगवान कृष्ण

about 1 hour ago

दिल्ली वालों की मौज! यमुना में शुरू हुई क्रूज सेवा, सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा नदी की सैर का मजा

about 1 hour ago

‘मैं अपने बच्चे को नदी में नहीं फेंकने दूंगी...’ सोनिया गांधी ने सुनाई पहले बेटे को खोने की दर्दनाक कहानी

about 2 hours ago

और पढ़ें

संजय सरोवर परियोजना की दायीं तट नहर बदहाल: सफाई के नाम पर लाखों खर्च फिर भी व्यवस्थाएं भगवान भरोसे
मध्यप्रदेश

संजय सरोवर परियोजना की दायीं तट नहर बदहाल: सफाई के नाम पर लाखों खर्च फिर भी व्यवस्थाएं भगवान भरोसे

यम द्वितीया पर कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त का होगा विधि-विधान से पूजन, कायस्थ समाज मनाएगा आराध्य देव का पर्व
मध्यप्रदेश

यम द्वितीया पर कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त का होगा विधि-विधान से पूजन, कायस्थ समाज मनाएगा आराध्य देव का पर्व

एक बार फिर विवादों में विधायक प्रीतम लोधी... बीजेपी पदाधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप, प्रीतम बोले- मैं नहीं जानता
मध्यप्रदेश

एक बार फिर विवादों में विधायक प्रीतम लोधी... बीजेपी पदाधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप, प्रीतम बोले- मैं नहीं जानता

यूपी चुनाव 2027 से पहले मध्यप्रदेश के  सीएम मोहन यादव ने वाराणसी में दिया बड़ा बयान, कहा मुस्कुराएंगे भगवान कृष्ण
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2027 से पहले मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने वाराणसी में दिया बड़ा बयान, कहा मुस्कुराएंगे भगवान कृष्ण

दिल्ली वालों की मौज! यमुना में शुरू हुई क्रूज सेवा, सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा नदी की सैर का मजा
मध्यप्रदेश

दिल्ली वालों की मौज! यमुना में शुरू हुई क्रूज सेवा, सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा नदी की सैर का मजा

रीवा सांसद के बयान पर किसानों में नाराजगी, संगठनों ने जताया विरोध, बोले- 'अन्नदाताओं का अपमान, माफी मांगें जनार्दन मिश्रा'
मध्यप्रदेश

रीवा सांसद के बयान पर किसानों में नाराजगी, संगठनों ने जताया विरोध, बोले- 'अन्नदाताओं का अपमान, माफी मांगें जनार्दन मिश्रा'

बरही अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच तेज, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी जांच के घेरे में...
मध्यप्रदेश

बरही अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच तेज, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी जांच के घेरे में...

MP में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी, डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर परीक्षा
मध्यप्रदेश

MP में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी, डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर परीक्षा

छपारा की घटना पर मुख्यमंत्री  ने शोक संवेदना व्यक्त की, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता के निर्देश
मध्यप्रदेश

छपारा की घटना पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता के निर्देश