सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहावल और पूरे सीधी जिले में विकास के सभी कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि अब सीधी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा।
विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने दी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सिहावल विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी मांगें पूरी की जाएंगी। इसके तहत देवसर में पूर्णकालिक अपर कलेक्टर कोर्ट खोला जाएगा। बहरी में अगले शिक्षा सत्र से महाविद्यालय खोले जाएंगे, सिहावल कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य संकाय को मंजूरी दी जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरी के सिविल अस्पताल में उन्नयन तथा ग्राम सरौधा, पोखरा, जुड़वार और हर्राविरान में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। जेठुला-खुरमुचा रोड और लौआर-बिछरी रोड में गोपद नदी पर पुल, सोनगढ़ रोड में महान नदी पर रपटा। हनुमना-सीतापुर लिफ्ट एरिगेशन परियोजना से सिहावल क्षेत्र के गांवों में सिंचाई सुविधा। चुरहट-चितरंगी मार्ग पर 2 लेन सड़क निर्माण, इसके लिए 129 करोड़ रुपये मंजूर किए। मुख्यमंत्री ने किसानों और गरीबों के कल्याण की बात भी कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जनकल्याण अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें अधिकारियों के शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
सिहावल में शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य का विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम और हेलीपेड का निर्माण किया जाएगा। एयर एम्बुलेंस सेवा से रोगियों को बड़े अस्पतालों तक नि:शुल्क हेलीकाप्टर सेवा, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और पीएम की पहल से 1.5 लाख रुपये तक उपचार सहायता दी जाएगी। कन्या पूजन कर बेटियों का सम्मान किया जाएगा।
कृषि और सिंचाई में सुविधाएं
नदी जोड़ो परियोजना से 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई, अगले पांच साल में 1 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा, कोदो, कुटकी और अन्य अनाज का समर्थन मूल्य पर उपार्जन और बोनस, किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 12 हजार रुपये सालाना, लाडली बहना योजना के तहत बेटियों को 1500 रुपये मासिक, औद्योगिक अवसर से 5000 रुपये मासिक आय करना शामिल है।
सिहावल में पर्यटन और उद्योग विकास
सीधी जिले में टाइगर रिजर्व और पर्यटन स्थलों का विकास, भोपाल से सिंगरौली तक विंध्य एक्सप्रेस वे का निर्माण, महुआ और कटहल के प्रसंस्करण उद्योग, ट्रांसफार्मर डिपो स्थापना,
जनप्रतिनिधियों और जनता की भागीदारी
मुख्यमंत्री ने सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह सहित जिला पंचायत अध्यक्ष और हजारों लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री का सिहावल और सीधी के प्रति स्नेह
डॉ. मोहन यादव ने कहा, “सीधी और सिहावल मेरे हृदय में बसा हुआ है। आज अपार जनसमूह से जो स्नेह मिल रहा है वह हमेशा याद रहेगा।” कार्यक्रम में परम्परागत आदिवासी शैला और गुदुम नृत्य के माध्यम से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने 201 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से 209 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें 179 विकास कार्यों का लोकार्पण (68 करोड़ रुपये से अधिक) और 30 विकास कार्यों का शिलान्यास (133 करोड़ 62 लाख रुपये) शामिल था। इस प्रकार, सिहावल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क, खेल, उद्योग और सामाजिक कल्याण सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री ने दी।









