सीएम मोहन यादव कहा - कांग्रेस को करना चाहिए आत्ममंथन, अराजकता फैला रहे राहुल गांधी...

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सीएम मोहन यादव कहा - कांग्रेस को करना चाहिए आत्ममंथन, अराजकता फैला रहे राहुल गांधी...

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गया में तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक रूप से जब जनता किसी दल को पांच साल के लिए जनादेश देती है, तो विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी भूमिका का निर्वहन करे, संगठन को मजबूत बनाए और यह आत्ममंथन करे कि जनता उससे दूर क्यों हो रही है। इसके बजाय राहुल गांधी और उनके साथी यदि अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं, जो उचित नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह बात शनिवार को अपने बिहार प्रवास के दौरान मीडिया से संवाद में कहीं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह निर्वाचन आयोग का विरोध क्यों करती है, जबकि दूसरी ओर केरल में उसकी सरकार है। यदि उसे निर्वाचन प्रक्रिया पर आपत्ति है, तो उसे अपने राजनीतिक निर्णयों और रुख पर भी विचार करना चाहिए। तमिलनाडु में डीएमके से अलग होकर विजय के साथ खड़े होने जैसे राजनीतिक घटनाक्रम भी जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति भी उसके लिए आत्ममंथन का विषय होनी चाहिए। कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने भीतर झांकने और अपनी राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण करने की जरूरत है।

आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा भारत

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने गठबंधन की राजनीति के लंबे दौर के बाद एक दल के नेतृत्व में स्थिर सरकार का अनुभव किया है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्होंने जनता का विश्वास अर्जित किया और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के जनादेश का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज भारत आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। विपक्ष को भी इन उपलब्धियों पर सार्थक चर्चा करनी चाहिए और लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सकारात्मक एवं रचनात्मक तरीके से करना चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस