भोपाल, खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी प्रोग्राम के अनुसार 11 जनवरी 2026 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। यह वर्ष किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को समर्पित रहेगा।
मुख्यमंत्री दोपहर 11:40 बजे, मुख्यमंत्री ने प्रेस्टीज कॉलेज, कोकता के पास कृषि रथों एवं ट्रैक्टरों की भव्य रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली प्रदेशभर में किसानों को योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बनेगी।
इसके बाद जम्बूरी मैदान (BHEL) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ की औपचारिक घोषणा करेंगे। कार्यक्रम में किसान हितैषी नीतियों, कृषि सब्सिडी, नवाचार और उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम समापन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे अपने मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।









