भोपाल/ खबर डिजिटल/ आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 1 नवम्बर, शनिवार के जारी कार्यक्रम के अनुसार आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज दिन भर का पूरा शेड्यूल नीचे देखें-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10:30 बजे – लाल परेड मैदान- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11:05 बजे रविन्द्र भवन में "विकसित मध्यप्रदेश @2047" दृष्टि पत्र का अनावरण एवं विमोचन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 1:15 बजे एयरपोर्ट भोपाल आगमन होगा और पी.एम.श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा, डिजी यात्रा, फ्लाईब्रेरी, किड्स प्ले ज़ोन सुविधाओं, केट-। से केट -।। ILS प्रणाली का कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
शाम 4 बजे – मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से वीसी के माध्यम से उज्जैन में आयोजित 67वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ होगा।
शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास से मेडिकल मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 7 बजे लाल परेड ग्राउंड में 70वां स्थापना दिवस समारोह "अभ्युदय मध्यप्रदेश, प्रदेश के सर्वांगीण विकास की पहल" सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।









