MP News: पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP News: पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में युवाओं को सुलभता से रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार कई नवाचारी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि इंदौर-उज्जैन सहित प्रदेश के सभी आईटी पार्क और इंजीनियरिंग कैंपस में युवाओं को पढ़ाई के साथ रोज़गार के नए अवसर भी मिलेंगे. ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार इंदौर - भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी एरिया बना रही है। इससे भविष्य में राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ नई तकनीक और नवाचार को तो बढ़ावा मिलेगा ही, युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार रोज़गार पैदा करने वाली औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, उत्पादन और सेवा क्षेत्र सहित हर दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 की सभी तैयारियां भी चल रही है। हमारी सरकार सिंहस्थ के लिए जरूरी सभी विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करा रही है।

मार्ग चौड़ीकरण में स्वेच्छा से सहयोगियों का अभिनंदन है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन शहर के मध्य में बाबा महाकाल के मुख्य मार्ग का वृहद स्तर पर चौड़ीकरण किया जा रहा है। यह निश्चित रूप से उज्जैन शहर के विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सिंहस्थ के दौरान दुनियाभर से भारी संख्या में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण में स्थानीय लोग स्वेच्छा से जिला प्रशासन का सहयोग दे रहे हैं। ऐसे सभी स्वैच्छिक सहयोगी प्रशंसा और हार्दिक अभिनंदन के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को आईटी पार्क और उज्जैन शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के अवलोकन के उपरांत स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी भी उपस्थित थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस