मुख्यमंत्री ने संभाली युवा किसान की स्टीयरिंग, रवि साहू की मेहनत को मिला बड़ा सम्मान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री ने संभाली युवा किसान की स्टीयरिंग, रवि साहू की मेहनत को मिला बड़ा सम्मान

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, --21 मार्च।मजबूत इरादे और सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिले तो खेती केवल परंपरा नहीं, बल्कि तरक्की का मजबूत जरिया बन सकती है। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है कटनी जिले की बरही तहसील के ग्राम कनौर के प्रगतिशील युवा किसान रवि साहू ने, जिनकी सफलता आज क्षेत्र में मिसाल बन रही है।हाल ही में बरही में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान उस समय खास पल देखने को मिला, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद रवि साहू के ट्रैक्टर पर बैठ गए। कृषि विभाग की प्रदर्शनी में रवि ने अपने ट्रैक्टर को नरवाई से बैल की आकृति में सजाया था, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। मुख्यमंत्री इस नवाचार से प्रभावित होकर न केवल ट्रैक्टर के पास पहुंचे, बल्कि उसमें बैठकर रवि से बातचीत भी की।रवि साहू ने बताया कि वे अपने ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों को कस्टम हायरिंग के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराते हैं। मुख्यमंत्री का उनके ट्रैक्टर पर बैठना उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण बन गया। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा पल है, जिसने उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।कस्टम हायरिंग केंद्र बना सफलता की कुंजीरवि की सफलता के पीछे ‘कस्टम हायरिंग योजना’ की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बैंक ऋण के जरिए करीब 21.69 लाख रुपये की लागत से अपना केंद्र स्थापित किया, जिसमें शासन से 9.60 लाख रुपये का अनुदान मिला।आज उनके पास ट्रैक्टर सहित आधुनिक कृषि उपकरणों की पूरी श्रृंखला मौजूद है, जिनमें स्मार्ट सीडर, जीरो टिल सीड ड्रिल, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, स्ट्रॉ रीपर, रिवर्सिबल पलाऊ, हैरो, रोटावेटर और स्वचालित रीपर शामिल हैं। ये मशीनें न सिर्फ उनकी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी बड़ी राहत साबित हो रही हैं।तकनीक से खेती बनी आसानरवि का मानना है कि आधुनिक खेती में तकनीक का उपयोग बेहद जरूरी है। उनके केंद्र से किसान कम लागत पर मशीनें लेकर समय और श्रम दोनों की बचत कर रहे हैं, जिससे उत्पादन भी बढ़ रहा है।कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार, यह योजना 18 से 40 वर्ष के युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ इच्छुक युवा इस योजना का लाभ लेकर खुद का कृषि व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।रवि साहू की कहानी यह साबित करती है कि अगर युवा नई सोच और तकनीक के साथ आगे बढ़ें, तो खेती भी उन्हें सम्मान और सफलता दोनों दिला सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 4 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!