मिलावटखोरों पर कलेक्टर का सख्त फरमान, लेकिन बाजार में कब दिखेगा असर?

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मिलावटखोरों पर कलेक्टर का सख्त फरमान, लेकिन बाजार में कब दिखेगा असर?

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले में मिलावटी और अशुद्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ कलेक्टर आशीष तिवारी ने सख्त तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्रवाई और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में चिप्स, मसाले, ब्रेड समेत खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों की जांच के आदेश दिए गए।हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ बैठकों तक सीमित रहेगी या वाकई बाजार में बिक रहे मिलावटी सामान पर शिकंजा कस पाएगी? शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से नकली मसाले, घटिया तेल और एक्सपायरी खाद्य सामग्री की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई अक्सर कागजों में ही सिमट जाती है।बैठक में कलेक्टर ने ई-विकास प्रणाली से खाद वितरण नहीं करने वाले समिति प्रबंधकों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई।राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान विस्फोटक फैक्ट्रियों, गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और अमोनियम नाइट्रेट स्टोर हाउस की जांच के आदेश दिए गए। साथ ही नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे के लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश भी दिए गए।कलेक्टर ने लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर भी नाराजगी जताई और कई विभागों को फटकार लगाते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन की यह सख्ती जमीनी स्तर पर दिखाई देती है या फिर हर बार की तरह कार्रवाई के दावे सिर्फ बैठकों और प्रेस नोट तक ही सीमित रह जाते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह