"जीतू पटवारी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, कटनी में भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जननेता की लोकप्रियता से घबराई सरकार"

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

"जीतू पटवारी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, कटनी में भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जननेता की लोकप्रियता से घबराई सरकार"

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई कथित अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कटनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक मर्यादाओं के हनन का आरोप लगाया।पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शुचिता की पक्षधर रही है, लेकिन वर्तमान सत्ता पक्ष विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं, जिससे घबराकर भाजपा नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के सम्मान और कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरे कांग्रेस परिवार का अपमान है और कांग्रेसजन इसका लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीके से लगातार विरोध करेंगे।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए निम्नस्तरीय राजनीति की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की भाषा और राजनीति बंद नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।विरोध प्रदर्शन में राजमणि पटेल, रजनी वर्मा, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, मंगल सिंह, कमलेश यादव, आनंद पटेल, राकेश गुड्डू द्विवेदी, राम मुलवानी, आदिता वर्मा, मारूफ अहमद हनीफ, अहमद कुरैशी, नारायण निषाद, संदीप यादव, इमरान खान, मुन्ना कुशवाहा, रंजीत सिंह, श्याम पाहुजा, अजय कोल, विजय मंगल चौधरी, राजकुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस