सराफा बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा मजदूर, मौत के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सराफा बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा मजदूर, मौत के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- शहर के व्यस्त सराफा बाजार में मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे 32 वर्षीय मजदूर की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मृतक की पहचान दीपक रैदास (32), पिता फग्गू राम रैदास, निवासी कटारिया थाना ढीमरखेड़ा, के रूप में हुई है। वह वर्तमान में एनकेजे थाना क्षेत्र के चुनकहाई इलाके में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक दीपक सराफा बाजार में मंदार ज्वेलर्स के बगल में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे वह अचानक ऊंचाई से नीचे जा गिरा।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।मजदूर किस ठेकेदार के अंडर में कर रहा था काम? बिल्डिंग मालिक कौन?हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि निर्माणाधीन भवन में मजदूरों की सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? क्या ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूर के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे? और आखिर दीपक किस ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था तथा निर्माणाधीन बिल्डिंग का मालिक कौन है?कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के अनुसार घटना हुई है और पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक किस ठेकेदार के अंडर में काम कर रहा था और बिल्डिंग का मालिक कौन है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।अब जांच के बाद ही साफ होगा कि यह महज एक हादसा था या फिर निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक मजदूर की जान ले ली। पुलिस निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस