MP SP-Collector Transfer: मध्यप्रदेश में SP-कलेक्टर तबादलों का काउंडाउन, जल्द जारी होगी सूची

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP SP-Collector Transfer: मध्यप्रदेश में SP-कलेक्टर तबादलों का काउंडाउन, जल्द जारी होगी सूची

MP SP-Collector Transfer: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इस समय हलचल होना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार IAS और IPS अधिकारियों की नई सूची तैयार कर चुकी है, जिसे किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। सरकार की होने वाली संभावित प्रशासनिक सर्जरी का मुख्य आधार अधिकारियों की परफॉर्मेंस और उनके खिलाफ मिली शिकायतें हैं।

कौन कहां से होगा विदा?

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि इंदौर, भोपाल और रायसेन जैसे बड़े जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। इसके अलावा रीवा, धार और शिवपुरी कलेक्टरों का हटना लगभग तय माना जा रहा है। वही चर्चा है कि धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को सागर भेजा जा सकता है, वहीं सागर कलेक्टर को धार की कमान मिल सकती है। साथ ही उमरिया, अनूपपुर और सीहोर के कलेक्टरों की कुर्सियां भी खतरे में हैं। 2017 बैच के उन कलेक्टरों पर गाज गिर सकती है, जिनकी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंची हैं।

बदलेंगे 15 जिलों में कप्तान

पुलिस महकमे में भी भारी बदलाव के संकेत हैं। करीब 15 से अधिक जिलों के एसपी बदले जा सकते हैं। खंडवा, भिंड, धार, रीवा और झाबुआ जैसे जिलों में कई अधिकारी पदोन्नति के बावजूद एसपी बने हुए हैं, उन्हें अब नई जिम्मेदारी दी जाएगी। फील्ड में शानदार काम करने वाले युवा अधिकारियों को बड़े जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

इन विभागों में भी मचेगी खलबली!

सिर्फ जिला स्तर ही नहीं, बल्कि मंत्रालय और निगमों में भी बड़े बदलाव की संभावना है। स्कूल शिक्षा विभाग के लगभग सभी बड़े अधिकारियों को बदला जा सकता है। पाठ्यपुस्तक निगम के एमडी की विदाई भी संभव मानी जा रही है। भोपाल नगर निगम कमिश्नर और भोपाल संभाग आयुक्त के तबादले की भी तेज चर्चा है। इसके अलावा खाद्य आयुक्त करण वीर शर्मा और आबकारी विभाग के कई बड़े चेहरों को हटाया जा सकता है। उमरिया, अशोकनगर, सतना और टीकमगढ़ जैसे जिलों में रिक्त पड़े जिला आबकारी अधिकारी के पदों को भी भरे जाने की प्रबल संभावना है।

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच मंथन

इस फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच चार दौर की बैठकें हो चुकी हैं। वरिष्ठ नेतृत्व से मिले फीडबैक और अधिकारियों की 'निगेटिव रिपोर्ट' के आधार पर यह रणनीति तैयार की गई है। सूत्रों की माने तो तबादलों की सूची को तैयार कर फायनल कर लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले एक या दो दिनों में सूची को जारी किया जा सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

12 minutes ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

40 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी