ठेकेदार की मनमानी से ढाई करोड़ की पुलिया में आयी दरार… सो रहा डिंडौरी जिला प्रशासन

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

ठेकेदार की मनमानी से ढाई करोड़ की पुलिया में आयी दरार… सो रहा डिंडौरी जिला प्रशासन

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ बजाग, मुख्यालय से सैलवार गांव को जोड़ने वाली इस सड़क पर बिजाखन नदी के ऊपर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से पुलिया बनाई जा रही है। ग्राम बिलाईखार और बजाग के बीच बन रही इस पुलिया को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण तय डिजाइन और सरकारी मानकों के हिसाब से नहीं हो रहा है।

ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है आरोप है कि विभाग के अफसरों की मिलीभगत से ठेकेदार घटिया सीमेंट, सरिया और रेत का इस्तेमाल कर रहा है। पुलिया अभी पूरी तरह बनी भी नहीं है, लेकिन उसकी दीवारों में साफ दरारें दिखने लगी हैं। इससे इसकी मजबूती पर संदेह हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कंक्रीट डालते समय वाइब्रेटर का उपयोग नहीं किया गया। इससे कंक्रीट ठीक से बैठी नहीं और अंदर खाली जगह रह गई। सेटिंग का काम भी बहुत कमजोर है। निर्माण की गलतियों को छिपाने के लिए ऊपर से प्लास्टर कर दिया गया है ताकि बाहर से देखने में पुलिया सही लगे।

यह पुलिया बजाग से सैलवार और आसपास के गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और वाहन इसी से गुजरते हैं। अगर पुलिया कमजोर रही तो बरसात में टूट सकती है। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है और गांवों का संपर्क भी कट सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गड़बड़ी को लेकर पहले भी अखबारों में खबरें छप चुकी हैं। शिकायत के बाद भी न तो ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई और न ही विभाग के किसी अधिकारी ने मौके पर आकर जांच की। इससे ठेकेदार और बेखौफ होकर घटिया काम कर रहा है।

बिलाईखार, बजाग और आसपास के गांवों के लोगों ने जिला कलेक्टर और प्रशासन से मांग की है कि -
इस पूरे निर्माण कार्य की किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। दोषी ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो ।पुलिया को तोड़कर दोबारा सही मानकों के हिसाब से बनाया जाए।

ढाई करोड़ की यह पुलिया क्षेत्र के विकास के लिए बहुत जरूरी है। अब देखना है कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है। फिलहाल पूरे इलाके के लोगों की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस