आस्था का सैलाब: दमोह की गजानन टेकरी पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

आस्था का सैलाब: दमोह की गजानन टेकरी पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ नगर की प्रसिद्ध गजानन टेकरी पर मंगलवार को संकटा चौथ के पावन अवसर पर पारंपरिक 'तिल गणेश मेले' का भव्य आयोजन हुआ। ऊँची पहाड़ी पर स्थित इस सिद्ध स्थल पर भगवान श्री गणेश और माता संतोषी के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।मेले का प्रारंभ पंडित राजेश पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित हवन-पूजन के साथ हुई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और ताज़े फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही 'सिद्धि विनायक' के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं, जो देर रात तक जारी रहीं।सकल हिंदू समाज जिला दमोह के संरक्षक और मंदिर व्यवस्थापक दिलीप चौरसिया व कोमल चौरसिया ने बताया कि मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए।

महिलाओं ने किया विशेष पूजन अर्चन
इस अवसर पर महिलाओं की विशेष भीड़ और पूजन अर्चन देखने को मिला। भक्तों ने भगवान गणेश को तिल का लड्डू, दूर्वा और फूलों की माला अर्पित की और बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी संतान के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर भगवान का पूजन अर्चन किया।

मराठा काल से विराजे भगवान श्री गणेश
गजानन टेकरी के मंदिर में भगवान श्री गणेश की 500 वर्षों से अधिक पुरानी मराठा कालीन प्रतिमा विराजमान है। साल में एक बार आयोजित होने वाले इस मेले का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि यहाँ भगवान गणेश को दूर्वा (दूध घास) और तिल के लड्डू अर्पित करने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। मन्नत पूरी होने पर सैकड़ों श्रद्धालु यहाँ आकर आस्था प्रकट करते है ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/damoh-police-negligence-after-road-accidents-vehicles-left-unattended/

भक्तों की टिकी है आस्था
दर्शन के लिए पहुंची श्रद्धालु मालती असाटी ने बताया कि पहाड़ी की ऊंचाई और कठिन चढ़ाई के बावजूद भगवान के प्रति अटूट आस्था भक्तों को यहाँ खींच लाती है और वह अपने बचपन से यहां आ रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मेले की व्यापकता को देखते हुए पुलिस प्रशासन और आयोजन समिति पूरी तरह सतर्क रही। नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। आयोजन समिति के सदस्य मोंटी रैकवार और मोनू चौरसिया के अनुसार, इस वर्ष मेले में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशासन और स्थानीय समितियों के सहयोग से यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

https://www.youtube.com/watch?v=L7w_HcJnrBo
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस