दमोह पुलिस की लापरवाही: घटनास्थल पर लावारिस पड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सामान चोरी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दमोह पुलिस की लापरवाही: घटनास्थल पर लावारिस पड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सामान चोरी

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/जिले में सड़क हादसों के बाद पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। दुर्घटना का शिकार हुए वाहन हफ्तों और महीने तक घटनास्थल पर ही लावारिस पड़े रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर उनके कीमती पार्ट्स चोरी कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सूचना के बावजूद पुलिस इन वाहनों को न तो अपनी अभिरक्षा में ले रही है और न ही इन्हें सड़क से हटवा रही है, जिससे दोबारा हादसे होने का डर बना हुआ है।

यह मामले आए सामने
मामला 1: जुलाई माह में पाजी के समीप बंदरों को बचाने के चक्कर में एक नई बोलेरो कार पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में तेजगढ़ थाना अंतर्गत माडनखेड़ा निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बावजूद पुलिस ने वाहन को मौके से नहीं हटाया। नतीजा यह हुआ कि चोरों ने रात के अंधेरे में कार के चारों चक्के और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

मामला 2: तारादेही थाना क्षेत्र के समनापुर के पास करीब एक महीने पहले मक्का का भूसा ले जा रहे एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। घटना के बाद से यह ट्रक आज भी उसी जगह खड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घना कोहरा होने के कारण यह ट्रक दूर से दिखाई नहीं देता, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार पुलिस को इसे हटवाने की सूचना दी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। नियमानुसार पुलिस को क्रेन की मदद से इसे हटवाकर थाने में खड़ा करना था, लेकिन अनदेखी के कारण हादसे का अंदेशा बना हुआ है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sheopur-teacher-murder-wife-lovers-arrested-karahal-nainpura-ghati/

पुलिस के लिए तय होती है जिम्मेदारी
जानकारों के अनुसार, किसी भी दुर्घटना के बाद घटनास्थल की सुरक्षा और वहां मौजूद संपत्ति की रक्षा करना पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 पुलिस को अधिकार और जिम्मेदारी देती है कि वे अपराध या दुर्घटना से जुड़ी किसी भी संपत्ति को जब्त करें या अपनी अभिरक्षा में लें, ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो। इसके अलावा पुलिस नियमों के अनुसार, सड़क पर लावारिस या दुर्घटनाग्रस्त पाए गए वाहनों को पुलिस को अनक्लेम्ड प्रॉपर्टी के रूप में अपनी सुरक्षित अभिरक्षा में लेना चाहिए जब तक कि उनका कानूनी निस्तारण न हो जाए। इसके अलावा माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कई फैसलों में यह स्पष्ट किया है कि पुलिस को जप्त या दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को खुले में नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हें सुरक्षित रखना पुलिस की जिम्मेदारी है ताकि वाहन के कीमती पार्ट्स चोरी न हों और वाहन कबाड़ न बने।

इनका कहना है
यह गंभीर मामला है। यदि घटनास्थल पर वाहन खड़ा है और उससे सामग्री चोरी हो रही है, तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। नियमानुसार पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त वाहन अपनी अभिरक्षा में लेना चाहिए। मैं संबंधित थाना प्रभारियों से बात कर जांच के निर्देश देता हूं।
सुजीत कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

https://www.youtube.com/watch?v=b9hVeqcnPqE&t=5s
शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 1 hour ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह