Datia Bypoll: बीजेपी को मिला 'यादव' वोटर्स का साथ… सीएम डॉ. मोहन यादव का दिखा जलवा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Datia Bypoll: बीजेपी को मिला 'यादव' वोटर्स का साथ… सीएम डॉ. मोहन यादव का दिखा जलवा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम सिर्फ एक सीट की जीत-हार तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे प्रदेश की बदलती राजनीतिक तस्वीर के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित कर सीट पर कब्जा जमाया, लेकिन चुनावी आंकड़ों का विश्लेषण कई नए राजनीतिक संदेश भी दे रहा है।

यादव बहुल इलाकों में बेहतर मतदान
इस उपचुनाव में सबसे अधिक चर्चा यादव बहुल क्षेत्रों के मतदान रुझानों की रही। दिनारा और चिरूला जैसे इलाके, जहां पहले भाजपा अपेक्षाकृत कमजोर मानी जाती थी, इस बार पार्टी के पक्ष में मतदान बढ़ता हुआ दिखाई दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव लंबे समय से संगठन द्वारा किए जा रहे जनसंपर्क और सामाजिक समीकरणों पर काम का परिणाम हो सकता है।

सीएम डॉ. मोहन यादव की दिखी स्वीकार्यता
चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दतिया में कई जनसभाएं और रोड शो किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा और यादव समाज सहित विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास किया। माना जा रहा है कि इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला, जहां भाजपा को पिछले चुनावों की तुलना में बेहतर समर्थन प्राप्त हुआ।

दतिया चुनाव की हार पर डबरा से आई प्रतिक्रिया…. इमरती देवी ने किसको बताया जिम्मेदार?

शहरी इलाके में कांग्रेस को समर्थन
ग्रामीण इलाकों में मिले इस समर्थन के बावजूद भाजपा जीत दर्ज नहीं कर सकी। इसकी सबसे बड़ी वजह दतिया शहर का मतदान रहा, जहां कांग्रेस को अपेक्षाकृत अधिक समर्थन मिला। शहरी क्षेत्रों से मिली बढ़त ने कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कर दी और भाजपा ग्रामीण इलाकों में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद मुकाबला अपने पक्ष में नहीं कर पाई।

भविष्य में बीजेपी बदलेगी रणनीति
दतिया उपचुनाव के नतीजे यह संकेत देते हैं कि प्रदेश की राजनीति में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। एक ओर भाजपा ने यादव बहुल ग्रामीण इलाकों में अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने के संकेत दिए हैं, वहीं कांग्रेस ने शहरी मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। ऐसे में यह उपचुनाव दोनों प्रमुख दलों के लिए भविष्य की चुनावी रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण आधार बन सकता है।

दतिया उपचुनाव हारने के बाद सिर मुंडाएंगे ‘महाराज’… ‘प्रतिज्ञा’ पर सिर कटाने तक का दावा!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 13 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 14 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 14 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 15 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 15 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 15 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस