भोपाल/दतिया/खबर डिजिटल/ दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह के शपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो गई है। घनश्याम सिंह आगामी 6 सितंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उन्हें विधायक पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
काफी दिन से था इंतजार
उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद घनश्याम सिंह के शपथ ग्रहण का इंतजार किया जा रहा था। अब तारीख तय होने के साथ ही दतिया विधानसभा सीट से निर्वाचित कांग्रेस विधायक की 16वीं विधानसभा में औपचारिक एंट्री हो जाएगी। शपथ लेने के बाद वे विधानसभा की कार्यवाही में आधिकारिक रूप से हिस्सा ले सकेंगे और सदन में दतिया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दिल्ली में CM मोहन यादव की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात… करीब एक घंटे चली बैठक
दतिया में कांग्रेस ने भाजपा को दी मात
दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की थी। परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। घनश्याम सिंह की जीत को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।अब 6 सितंबर को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह दतिया की राजनीति के साथ-साथ विधानसभा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।









