सिवनी/ खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ बीसावाड़ी शासकीय हाईस्कूल में छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। हाल ही में खबर डिजिटल चैनल के माध्यम से समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशन के बाद विद्युत विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर स्कूल प्राचार्य और ठेकेदार ने बिजली पोल से सटी टीन शेड को हटाने के बजाय साइकिल स्टैंड को दो भागों में विभाजित कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्य केवल खानापूर्ति के लिए किया गया है, जबकि खतरा अब भी बना हुआ है।
अभी बना है खतरा, हो सकता है बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि साइकिल स्टैंड के पास विद्युत पोल होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के मौसम में करंट फैलने जैसी घटनाओं की आशंका से छात्र और अभिभावक डरे हुए हैं। मामले को लेकर जब संस्था प्रमुख से संपर्क किया गया तो उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
बारिश में करंट आने की संभावना
स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर में हुए इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और छात्रों की जान जोखिम में डालने वाले जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। बिजली का पोल इसलिए भी मौत संकट बन सकता है क्यों कि कुछ दिन बाद ही बारिश का मौसम शुरू होने जा रहा है। एक छात्र के अभिभावन का कहना है कि बारिश के दिनों में बिजली पोल गिला होने से करंट टीन पर उतर सकता है। कोई दुर्घटना न हो इसके लिए पहले ही विद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। लेकिन इस के बावजूद भी अभी तक कार्रवाई नही हुई।









