डिंडौरी में NRLM परियोजना प्रबंधक पर गंभीर आरोप… वित्तीय गड़बड़ी के मामले ने पकड़ी रफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी में NRLM परियोजना प्रबंधक पर गंभीर आरोप… वित्तीय गड़बड़ी के मामले ने पकड़ी रफ्तार

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के डिंडौरी जिला कार्यालय में एक बार फिर विवाद ने जोर पकड़ लिया है। पूर्व अधिकारी सरोज गुप्ता ने जिला परियोजना प्रबंधक अपर्णा सोनकिया पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए जनसुनवाई के दौरान विस्तृत शिकायत पत्र प्रस्तुत किया।

अनुभव प्रमाण पत्र रोकने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि अपर्णा पांडे ने द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए अनुभव प्रमाण पत्र और गोपनीय प्रतिवेदन (ACR) जारी करने से इनकार कर दिया। जबकि इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक WP/34381/2025 में आदेश जारी हो चुके हैं। सरोज गुप्ता का कहना है कि उन्होंने 23 अक्टूबर 2025 को पुनः आवेदन दिया था, किंतु अब तक प्रमाण पत्र नहीं मिला। यहां तक कि आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी भी यह कहकर रोक दी गई कि वह 'राज्य कार्यालय से प्राप्त की जाए।'

वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप
शिकायत में सरोज गुप्ता ने आरोप लगाया कि अपर्णा पांडे ने जिला वित्तीय प्रबंधक (DFM) अमित वैश्य के साथ मिलकर बिना अनुबंध के सात माह का मानदेय भुगतान करने की तैयारी की थी। मामला सीईओ, जिला पंचायत के पास पहुंचा तो समय रहते भुगतान रोक दिया गया, जिससे संभावित वित्तीय गड़बड़ी टल गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mphc-result-declared-indore-bhamini-rathi-top-civil-judge-exam-check-full-list/

'भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण' देने का आरोप
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि अपर्णा पांडे द्वारा अमरपुर, करंजिया, बजाग और समनापुर में पदस्थ अधिकारियों राजेश पांडे, शिवमंगल सिंह, नरेन्द्र पांडे और शिव झारिया पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण दिया गया। बताया गया कि इन अधिकारियों के ACR तत्कालीन कलेक्टर नेहा मारव्या ने रोके थे, लेकिन अपर्णा पांडे ने पूर्व कलेक्टर हर्ष सिंह से हस्ताक्षर करवाकर उन्हें जारी करवा लिया।

राज्य कार्यालय को भेजी गई 'भ्रामक रिपोर्ट' का आरोप
पत्र में उल्लेख है कि 10 अक्टूबर 2025 को पत्र क्रमांक 776/म.प्र.दी.अं.यो.रा.ग्रा.आ.मि./प्रशा./2025 के जरिए राज्य कार्यालय को झूठी रिपोर्ट भेजी गई, जिसमें चल रही जांचों का जिक्र नहीं किया गया। जबकि राज्य कार्यालय, भोपाल के पत्र 9650/MPNRLM/कृषि/2024 दिनांक 27.12.2024 में स्पष्ट उल्लेख है कि PVTG योजना में वित्तीय जांच लंबित है।

सख्त कार्रवाई की मांग
सरोज गुप्ता ने जिला प्रशासन और राज्य स्तर पर मांग की है कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए, अनुभव प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया जाए और अपर्णा सोनकिया पांडे सहित संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
इस शिकायत के बाद आजीविका मिशन कार्यालय से लेकर कलेक्टर परिसर तक हलचल मच गई। जनसुनवाई में यह मामला उठने से चर्चा तेज हो गई है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

अपर्णा सोनकिया पांडे का पक्ष
जिला परियोजना प्रबंधक अपर्णा सोनकिया पांडे ने कहा, 'अनुभव प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी नियमानुसार उन्हें पहले ही दी जा चुकी है। गोपनीय प्रतिवेदन (ACR) से संबंधित कोई पत्र मेरे कार्यकाल में प्राप्त नहीं हुआ। यह गोपनीय दस्तावेज होता है, जिसे मैं सीधे नहीं दे सकती। अनुबंध प्रमाणपत्र दिया जा सकता है, पर प्रक्रिया के अनुसार ही।'

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 1 hour ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश