Dindori chat chaupati: बरसों की मांग पूरी, लेकिन कलेक्टर ने दिए ये निर्देश…

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Dindori chat chaupati: बरसों की मांग पूरी, लेकिन कलेक्टर ने दिए ये निर्देश…

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ कलेक्टर एवं एसडीएम के अथक प्रयास से गल्ला गोदाम मंडी में शुरू हुई बहुप्रतीक्षित चौपाटी, रात 10 बजे तक गुलजार रहेगी। डिंडौरी के लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई। जिला प्रशासन के लगातार प्रयासों से गल्ला गोदाम मंडी में चाट-चौपाटी का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, उपाध्यक्ष सारिका नायक, पार्षद स्मिता बर्मन, रूपाली जैन, समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम रामबाबू देवांगन, एसडीओपी जगदीश द्विवेदी, अमित तिवारी, और नगर परिषद के सभी अधिकारी-कर्मचारी व मीडिया के साथी मौजूद रहे।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि "जिले के बनने के समय से ही लोग यहां एक सुव्यवस्थित चौपाटी की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने इस मांग को गंभीरता से लिया और अब यह चौपाटी शुरू हो गई है। इससे नगर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, साथ ही बच्चों और परिवारों के घूमने के लिए एक अच्छी जगह भी मिल गई है।"

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश उन्होंने सभी दुकानदारों के लिए कुछ नियम बनाए हैं - हर दुकानदार को अपनी दुकान पर 2 डस्टबिन रखना जरूरी होगा। चौपाटी में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी, ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो। चौपाटी रात 10 बजे तक ही खुली रहेगी। इसके बाद सभी दुकानें बंद करनी होंगी। जो दुकानदार कचरा फैलाएगा या नियम तोड़ेगा, उसका चालान काटा जाएगा। चालान से मिलने वाले पैसे से और डस्टबिन खरीदे जाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर काम करते हैं तो नगर का विकास तेजी से होता है।
विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि यह डिंडौरी के लिए गर्व की बात है। अब लोगों को अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही जगह मिल जाएंगे।
पुलिस भी करेगी सहयोग व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद के साथ पुलिस प्रशासन भी पूरा सहयोग करेगा। इससे चौपाटी में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

चौपाटी के शुरू होने से डिंडौरी के लोगों में खुशी का माहौल है। अब शाम के समय परिवार के साथ घूमने और खाने-पीने के लिए शहरवासियों को एक साफ-सुथरी और सुरक्षित जगह मिल गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस