शराब पर सख्ती: हर बोतल पर बारकोड और रेट लिस्ट अनिवार्य, MRP से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

शराब पर सख्ती: हर बोतल पर बारकोड और रेट लिस्ट अनिवार्य, MRP से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी, जिले में शराब खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब डिंडौरी की किसी भी देशी या विदेशी शराब की दुकान पर दुकानदार मनमाने दाम नहीं वसूल पाएंगे। साथ ही नकली शराब बेचने पर भी रोक लगेगी। आबकारी विभाग ने इसके लिए सख्त कदम उठाया है।
आबकारी आयुक्त के आदेश और कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले की सभी कम्पोजिट शराब दुकानों पर दो चीजें लगाना अनिवार्य कर दिया गया है:

दुकान के बाहर और काउंटर पर साफ अक्षरों में हर ब्रांड की शराब का नाम, मात्रा और अधिकतम खुदरा मूल्य यानी MRP लिखना होगा। शराब की हर बोतल पर बारकोड लगा होगा। ग्राहक अपने मोबाइल से इस बारकोड को स्कैन कर सकेगा।

दुकानदार अब MRP से एक रुपया भी ज्यादा नहीं ले पाएगा। रेट लिस्ट सबके सामने लगी होगी। बारकोड स्कैन करते ही बोतल की पूरी कुंडली सामने आ जाएगी। इसमें शराब का ब्रांड, बनाने की तारीख, बैच नंबर, मात्रा और कहां बनी है, ये सब जानकारी मिलेगी। इससे मिलावटी या नकली शराब पकड़ना आसान होगा। कौन सी शराब दुकान में उपलब्ध है और कौन सी नहीं, इसकी जानकारी भी ग्राहक को पहले से मिल जाएगी।
आबकारी विभाग का कहना है कि इस पहल का मुख्य मकसद शराब बिक्री में पूरी पारदर्शिता लाना है। अभी तक कई दुकानों पर अधिक दाम वसूलने और गलत जानकारी देने की शिकायतें मिलती थीं। नए नियम से ऐसी गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।

विभाग ने सभी दुकान संचालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का कड़ाई से पालन करें। यदि किसी दुकान पर रेट लिस्ट या बारकोड नहीं लगा मिलता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना लगाने से लेकर लाइसेंस रद्द करने तक का प्रावधान है।

जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से न केवल ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि अवैध शराब के कारोबार पर भी अंकुश लगेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस