Dindori News : सेहत, स्वरोजगार और हरियाली का संगम… डिंडौरी में हर रविवार सज रहा है जैविक हाट बाजार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori News : सेहत, स्वरोजगार और हरियाली का संगम… डिंडौरी में हर रविवार सज रहा है जैविक हाट बाजार

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और आम नागरिकों को शुद्ध व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव पहल की गई है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अब डिंडौरी नगर में प्रत्येक रविवार जैविक हाट बाजार का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इस हाट बाजार का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

बिचौलियों के लिए नहीं जगह
इस जैविक हाट बाजार में जिले के ग्रामीण अंचलों से आने वाले छोटे एवं सीमांत किसान तथा महिला स्व-सहायता समूह सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। यहां जैविक पद्धति से उत्पादित ताज़ी सब्जियाँ, दालें, मिलेट्स (मोटे अनाज), शहद, पारंपरिक खाद्य सामग्री, घरेलू मसाले एवं हस्तशिल्प उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसानों को उनके उत्पादों का बिचौलियों के बिना सीधा और उचित मूल्य मिल रहा है, वहीं उपभोक्ताओं को रसायन मुक्त, ताज़ा एवं पौष्टिक उत्पाद एक ही स्थान पर प्राप्त हो रहे हैं।

कलेक्टर ने की तारीफ
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि जैविक हाट बाजार केवल एक बिक्री केंद्र नहीं है, बल्कि यह जिले में जैविक खेती को प्रोत्साहन देने का एक मजबूत मंच है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा किसानों और महिला समूहों को जैविक खेती का प्रशिक्षण, उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग, विपणन एवं परिवहन संबंधी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहे और उन्हें बेहतर बाजार मिल सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-gondi-art-initiative-government-buildings-decoration-mp-news/

उपभोक्ताओं के विश्वास पर जोर
हाट बाजार में बिकने वाले सभी उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जैविक उत्पादन के सत्यापन को अनिवार्य किया गया है। केवल सत्यापित जैविक उत्पादकों को ही हाट बाजार में स्टॉल लगाने की अनुमति दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास बना रहे।

स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता
इस पहल से जिले में जैविक खेती के क्षेत्रफल में वृद्धि, किसानों की आय में इजाफा, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक आत्मनिर्भरता, तथा आम नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस हाट बाजार को भरपूर समर्थन मिल रहा है और हर सप्ताह खरीदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-pratima-bagri-brother-arrest-ganja-case-viral-photo-controversy/

अन्य जिलों के लिए भी प्रेरक
प्रशासन का मानना है कि आने वाले समय में यह जैविक हाट बाजार डिंडौरी जिले की पहचान बनेगा और अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। यह पहल न केवल खेती के स्वरूप को बदल रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी एक नई दिशा दे रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi