Dindori News : 11वां खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल… रविराज बिलैया ने किया डिंडौरी का नाम रोशन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori News : 11वां खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल… रविराज बिलैया ने किया डिंडौरी का नाम रोशन

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला जब मेकला फिल्म्स के निर्माता एवं गीतकार रविराज बिलैया ने 11वें खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Khajuraho International Film Festival 11th KIFF) में बतौर फिल्म मेकर शिरकत कर डिंडोरी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उल्लेखनीय है कि रविराज बिलैया इससे पूर्व ग्लोबल नेचर फिल्म फेस्टिवल (Global Nature Film Festival, दिल्ली 2018) में भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करा चुके हैं। निरंतर रचनात्मक प्रयासों के चलते वे जिले के उभरते फिल्म निर्माताओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं।

16 से 22 दिसंबर तक चला भव्य सिने आयोजन
रविराज से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 16 से 22 दिसंबर 2025 तक मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नगरी खजुराहो में किया गया। इस दौरान बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने अभिनय, निर्देशन और फिल्म निर्माण की बारीकियों पर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।
इस वर्ष का फेस्टिवल विशेष रूप से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Dharmendra को समर्पित रहा, जिसने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की।

कला, संस्कृति और सिनेमा का संगम
रविराज बिलैया ने बताया कि यह महोत्सव खजुराहो में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल है, जो कला, संस्कृति और सिनेमा को एक मंच पर लाकर देश–विदेश के फिल्म प्रेमियों और कलाकारों को जोड़ता है। यह आयोजन प्रयास प्रोडक्शन (Prayas Production) द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसने इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sagar-bjp-meeting-atal-smriti-varsh-gaurav-randive/

सिने जगत की दिग्गज हस्तियों से मुलाकात
फेस्टिवल के दौरान रविराज बिलैया ने सिनेमा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों और ज्यूरी सदस्यों से विशेष मुलाकात की। इनमें कार्यक्रम आयोजक एवं प्रख्यात निर्माता-निर्देशक राजा बुंदेला (Raja Bundela),फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य एवं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अशोक शरण (Ashok Sharan), रामानंद सागर की रामायण के एडिटर सुभाष सहगल (Subhash Sehgal),प्रसिद्ध अभिनेता पंकज बेरी (Pankaj Berry),साउथ फिल्मों के निर्माता-निर्देशक कृष्णा हबल (Krishna Habbale),असम सिनेमा के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक जेएम दत्ता (JM Datta)सहित अनेक फिल्मी हस्तियां शामिल रहीं।

डिंडोरी के कलाकारों के लिए अवसर की पहल
रविराज बिलैया ने इन सभी दिग्गजों को डिंडोरी जिले की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से अवगत कराते हुए जिले के स्थानीय कलाकारों को अवसर देने तथा भविष्य में डिंडोरी में फिल्म शूटिंग के लिए आमंत्रित किया। उनका यह प्रयास न केवल जिले के कलाकारों के लिए नए द्वार खोलेगा, बल्कि डिंडोरी को फिल्म पर्यटन के मानचित्र पर भी स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। संक्षेप में, 11वां खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सिनेमा और सांस्कृतिक विरासत का भव्य संगम रहा, जिसमें डिंडोरी के रविराज बिलैया की सक्रिय भागीदारी ने जिले को एक नई पहचान दिलाई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dewas-girl-climbs-mobile-tower-love-drama-satwas/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट