रिसती छत से टपकते हैं मासूमों के सपने, डिंडौरी के बैगा गांव में पन्नी के भरोसे देश का भविष्य!

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

रिसती छत से टपकते हैं मासूमों के सपने, डिंडौरी के बैगा गांव में पन्नी के भरोसे देश का भविष्य!

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है। विकासखंड समनापुर की प्राथमिक शाला बीतल बहरा में मासूम बच्चे जर्जर भवन के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में टपकती छत से बचाने के लिए स्कूल की छत पर प्लास्टिक की पन्नी डाल दी गई है, ताकि किसी तरह कक्षाएं संचालित हो सकें। विडंबना यह है कि जिस भवन में बच्चे प्रतिदिन लगभग छह घंटे बिताते हैं, उसकी हालत बेहद खराब है, जबकि उससे कुछ ही दूरी पर लाखों रुपये की लागत से बना प्रसाधन गृह चमचमाता नजर आता है।

Dindori-school-
Dindori-school-Dindori-school-

​यह गांव विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में आता है। केंद्र सरकार की पीएम जनमन योजना के तहत ऐसे गांवों में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद इसके, लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी इस स्कूल के जर्जर भवन की ओर किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं गया। स्कूल की छत पर पन्नी लगाकर बच्चों को बारिश से बचाने की कोशिश की जा रही है, जो शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर बयां करती है।

Dindori
Dindori

​प्राथमिक शाला में कुल 17 विद्यार्थियों का नामांकन है। यहां एक नियमित शिक्षक और एक अतिथि शिक्षक पदस्थ हैं, जो सीमित संसाधनों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान छत से पानी टपकने के कारण बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भवन की जर्जर स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Dindori-school
Dindori-school

​ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवन का शीघ्र सर्वे कराकर नया भवन स्वीकृत किया जाए, ताकि नौनिहाल सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस