बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों को नई जिम्मेदारी

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों को नई जिम्मेदारी

CG प्रशासनिक सर्जरी: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी दुर्ग जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। दुर्ग जिला कलेक्टरेट कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र और विभागों में फेरबदल किया गया है। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा इस प्रशासनिक सर्जरी को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव

प्रशासनिक आदेश के तहत डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार को दुर्ग शहर का नया अनुविभागीय दण्डाधिकारी SDM नियुक्त किया गया है। उत्तम कुमार अब दुर्ग शहर के साथ-साथ मोहन नगर, पद्मनाभपुर और जीआरपी थाना क्षेत्रों के दाण्डिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को संभालेंगे।

इन विभागों के बने प्रभारी

इसके अलावा उन्हें जिला खनिज संस्थान न्यास, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी, नगरीय निकाय, भू-अर्जन, सरकारी आवास आवंटन, नजूल जांच और शस्त्र-शॉप लाइसेंस जैसी अति-महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

संयुक्त कलेक्टर शिल्ली थॉमस

कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर शिल्ली थॉमस के विभागों में भी बड़ा इजाफा किया गया है। शिल्ली थॉमस अब जिले का वित्त-स्थापना, भू-अभिलेख, डायवर्शन, राजस्व लेखा शाखा और आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन सहित कई अन्य शाखाओं की प्रभारी होंगी।

महेश सिंह राजपूत

संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत को औद्योगिक बेल्ट भिलाई नगर और छावनी क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

हरवंश सिंह मिरी

वहीं, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी को कलेक्टरेट में अतिरिक्त रूप से मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी का दायित्व दिया गया है, जो जिले में आने वाले वीआईपी और शासकीय दौरों का समन्वय करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 3 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़