झोपड़ी में मिला बुजुर्ग का शव… हत्या का एंगल आया सामने

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

झोपड़ी में मिला बुजुर्ग का शव… हत्या का एंगल आया सामने

Chhindwara News/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ मोहखेड थाना क्षेत्र के खुनाझिरकला गांव के पास किसान के खेत में बनी झोपड़ी में बुजुर्ग का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची, और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस इस मामले प्रथम दृष्टया हत्या के एंगल में जांच कर रही है, क्योंकि शुरुआती जांच में यही पता चला है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल मृतक प्रताप धुर्वे उम्र 58 साल खेत के बने झोपड़ी के सामने शव पड़ा हुआ देखकर मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक खेत में बने झोपड़ी में ही रहता था और पत्नी रोज की तरह अपने घर चली जाती थी। जब सुबह पत्नी शनिवार को खेत पहुंची तो पति झोपड़ी के बाहर पड़ा हुआ दिखाई दिया, और पुलिस को सूचना दी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/carbide-gun-news-mp-collector-sandeep-g-r-action-in-sagar/

मृतक के सिर पर चोट के निशान
प्रभारी मोहखेड एसडीओपी रामेश्वर चौबे ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि खुनाझिर खुर्द निवासी प्रताप का शव उसके ही खेत में बने टापरा के बाहर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया गया, और जांच की गई तो प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे करवाई की जाएगी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक खेत में ही रात का खाना बनाता था और दिन का खाना पत्नी लेकर आई थी। आज भी वही हुआ की पत्नी खाना लेकर खेत पहुंची तो झोपड़ी के बाहर शव पड़ा हुआ था पुलिस इस मामले में सभी एंगलों से जांच कर रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस