उफनती नदी के ऊपर से बस निकालना पड़ा महंगा: ड्राइवर-कंडक्टर पर FIR दर्ज, बस जब्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

उफनती नदी के ऊपर से बस निकालना पड़ा महंगा: ड्राइवर-कंडक्टर पर FIR दर्ज, बस जब्त

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​डिंडौरी, जिले में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण सभी नदी-नाले उफान पर हैं। इस दौरान एक बेहद खतरनाक मामला सामने आया, जहाँ शहपुरा-मंडला रास्ते पर बिछिया के पास उफनती महानदी के पुल पर तेज बहाव के बावजूद यात्री बस को पार कराया गया। इस घटना का वीडियो और खबर सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिछिया पुलिस चौकी में बस ड्राइवर संतोष झारिया और कंडक्टर आकाश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125, मोटर वाहन कानून की धारा 184 और सरकारी आदेश न मानने पर धारा 179 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
​
बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से पानी भरे पुल-पुलियों को पार न करने की अपील की थी। इसके बावजूद बस ड्राइवर ने सुरक्षा के नियमों को पूरी तरह अनदेखा किया और यात्रियों से भरी बस को बहते पानी के बीच से निकाल दिया। इस लापरवाही से बस में सवार सभी यात्रियों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था।

​बस मालिक को नोटिस जारी

इस मामले में जिला परिवहन विभाग ने भी सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने बस के मालिक यशवंत चौकसे को नोटिस भेजकर बस से जुड़ी सारी जानकारी और दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी मिलने के बाद नियमों के हिसाब से आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
​
घटना के बाद प्रशासन ने जिले के सभी लोगों और वाहन चालकों से फिर से अपील की है कि बारिश के दिनों में उफनती नदियों और पुलों को पार करने का जोखिम बिलकुल न उठाएं। किसी भी हादसे से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस