खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी 5 अगस्त शहर में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी ने बुधवार को फायर सेफ्टी को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर गठित फायर सेफ्टी दल ने बरगवां से माधवनगर मार्ग तक स्थित बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया।चार प्रमुख प्रतिष्ठानों की हुई जांचनिरीक्षण दल ने जीवन ज्योति हॉस्पिटल (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी), बरगवां स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी, माधवनगर गेट स्थित मनु शिवहरे बिल्डिंग और गोलू रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान फायर सेफ्टी उपकरण, विद्युत सुरक्षा, भवन उपयोग और आपातकालीन निकास मार्गों की विस्तार से जांच की गई।फायर ऑडिट और सुरक्षा व्यवस्था में मिली खामियांजांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में फायर ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। साथ ही हाइड्रेंट सिस्टम, फायर अलार्म और इमरजेंसी एंट्री-एग्जिट व्यवस्था भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इन कमियों को गंभीर मानते हुए नगर निगम ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और तत्काल आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं।अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियानकार्रवाई के दौरान उपयंत्री हिमांशु गौतम, अतिक्रमण प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रभारी फायर निरीक्षक शैलेंद्र दुबे सहित नगर निगम की फायर एवं अतिक्रमण शाखा का अमला मौजूद रहा।अभियान रहेगा लगातार जारीनिगमायुक्त तपस्या परिहार ने शहर के सभी अस्पतालों, कोचिंग संस्थानों, मॉल, बहुमंजिला भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से फायर सेफ्टी सहित सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी अनियमितताएं या भवन का गलत उपयोग पाया जाएगा, वहां संबंधित भवन स्वामी एवं संचालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संदेश:"सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं—नगर निगम का विशेष फायर सेफ्टी अभियान लगातार जारी रहेगा।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें









