घंसौर: एलएंडटी की लापरवाही से चौराहे पर धंसा ट्रक, बाल-बाल टली बड़ी दुर्घटना

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

घंसौर: एलएंडटी की लापरवाही से चौराहे पर धंसा ट्रक, बाल-बाल टली बड़ी दुर्घटना

घंसौर/ मनोज नामदेव/ खबर डिजिटल/ नगर के व्यस्ततम रानी दुर्गावती चौराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भारी भरकम ट्रक सड़क धंसने के कारण बीच रास्ते में ही फंस गया। यह हादसा निर्माण एजेंसी एलएंडटी (L&T) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, अन्यथा चौराहे पर मौजूद भीड़ के बीच एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

​अधूरी मरम्मत बनी जी का जंजाल

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानी दुर्गावती चौराहे पर 'जल जीवन मिशन' के तहत पाइपलाइन बिछाने हेतु खुदाई की गई थी। आरोप है कि पाइप डालने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी एलएंडटी ने गड्ढे की ठीक से फिलिंग और कंक्रीटकरण नहीं किया। मिट्टी को केवल खानापूर्ति के लिए ऊपर से ढंक दिया गया था। शनिवार को जैसे ही एक लोडेड ट्रक यहां से गुजरा, कमजोर सड़क भार सहन नहीं कर पाई और गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई, जिससे ट्रक का पहिया बुरी तरह धंस गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-amiliya-mnrega-scam-minor-worker/

यातायात बाधित, जनता में आक्रोश

​हादसे के तुरंत बाद चौराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना से नाराज स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि शहर के कई हिस्सों में इसी तरह की लापरवाही बरती जा रही है, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।

​प्रशासन से जांच की मांग

​क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस लापरवाही की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही, पाइपलाइन के लिए खोदी गई सभी सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति निर्मित न हो।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/up-mp-border-fuel-smuggling-busted-chakghat-rewa/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह