जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत–सम्मान, प्रदेश अध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत–सम्मान, प्रदेश अध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति

खबर digital News -कटनी--आज जिला कांग्रेस कार्यालय, कटनी में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों के स्वागत–सम्मान हेतु एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू टेकाम जी एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह के दौरान दोनों प्रदेश अध्यक्षों द्वारा जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों का पुष्पमालाओं एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सामाजिक न्याय की भावना को सुदृढ़ करने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्षों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला जी की सक्रिय एवं प्रेरणादायी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पदाधिकारियों का सम्मान संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, शिक्षक प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनरेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री सुनील मिश्रा, इंटक अध्यक्ष श्री बी.एम. तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रजनी वर्मा, प्रदेश सचिव श्री अंशु मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष श्री मुकेश परोहा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री इजरायल खान सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह स्वागत–सम्मान समारोह संगठनात्मक एकता, उत्साह और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए नई ऊर्जा का प्रतीक बना।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट