बारिश के बीच बैंड-बाजे और कलश के साथ निकली भव्य हरियाली यात्रा, घर-घर गूंजा पौधरोपण का संदेश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बारिश के बीच बैंड-बाजे और कलश के साथ निकली भव्य हरियाली यात्रा, घर-घर गूंजा पौधरोपण का संदेश

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /रीठी, कटनी-- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था कायनात जन सहयोग सेवा समिति बरियारपुर, ब्लॉक रीठी, सेक्टर-4 द्वारा सेक्टर ग्राम पोड़ी में भव्य हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। बैंड-बाजे, कलश यात्रा और पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे गांव को हरियाली और जागरूकता के संदेश से सराबोर कर दिया।हरियाली यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत परिसर से हुआ। बैंड-बाजे की धुन पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारों के साथ यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्राम स्थित शिव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में नवांकुर सखियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सेक्टर समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। ब्लॉक समन्वयक श्री जगन सिंह मसराम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।हर ग्रामीण को दिया एक पौधाहरियाली यात्रा की सबसे खास पहल संस्था द्वारा प्रत्येक ग्रामीण को एक-एक पौधा वितरित करना रही। ग्रामीणों को अपने घर-आंगन में पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। संस्था का उद्देश्य पौधरोपण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे ग्रामीणों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाली यात्रा केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का अभियान है। “हरियाली बचाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश अब घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।ब्लॉक समन्वयक श्री जगन सिंह मसराम ने नवांकुर सखियों और कायनात संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन पर्यावरण के प्रति लोगों की जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में कायनात जन सहयोग सेवा समिति बरियारपुर के पदाधिकारियों, नवांकुर सखियों, पंचायत प्रतिनिधियों, संरचना समाज कल्याण समिति हथकुरी के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में कायनात जन सहयोग सेवा समिति बरियारपुर द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 1 hour ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 4 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 4 hours ago

और पढ़ें

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान