डिंडोरी में हाई-वोल्टेज ड्रामा वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर चढ़ा युवक, तलवार से खुद को किया घायल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

डिंडोरी में हाई-वोल्टेज ड्रामा वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर चढ़ा युवक, तलवार से खुद को किया घायल

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, जिला मुख्यालय में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया।

​घोड़े के ऊपर चढ़कर खुद पर तानी तलवार

मौजूद रहे लोगों के अनुसार, युवक अचानक रानी अवंती बाई की प्रतिमा के घोड़े के ऊपर जा खड़ा हुआ। इसके बाद उसने रानी अवंतीबाई की प्रतिमा के हाथों रखी तलवार को निकालकर सीधे अपनी छाती पर अड़ा ली। इस खतरनाक और अचानक हुए घटनाक्रम को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

​मारपीट और अपने साथी के छोड़कर जाने से था नाराज

पुलिस की जांच में सामने आया कि हंगामा करने वाले युवक की पहचान गाड़ासरई थाना क्षेत्र के मड़ियाखार निवासी नंदलाल वनवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक किसी बात पर हुई मारपीट और अपने दोस्त के उसे छोड़कर चले जाने से बेहद नाराज था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

​पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए युवक से लगातार बातचीत की और उसे सूझबूझ के साथ शांत करने का प्रयास किया। करीब 20 मिनट तक चले लगातार प्रयासों के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही, जिससे एक संभावित गंभीर हादसा टल गया।

​अस्पताल में हुआ उपचार, होगी वैधानिक कार्रवाई

सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस तुरंत युवक को चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी छाती पर तलवार से खरोंच और हाथ-पैर में चोट के निशान पाए गए। कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने इस संबंध में बताया कि युवक की मानसिक स्थिति और डॉक्टर की राय को लेकर डॉक्टरों से सलाह ली जा रही है। मामले में भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट