राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/दिनांक 13.10.2025 की रात्री में राणापुर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर वगई रोड पर एक XUV-500 (MP33C5727) को रोककर तलाशी ली। वाहन से माउंट 6000 ब्रांड की बीयर की 27 पेटियाँ (324 बल्क लीटर), जिसकी कीमत ₹74,520/- है, बरामद की गई। साथ ही ₹16 लाख मूल्य की XUV-500 कार भी जब्त की गई।
कुल जप्त मशरूका: ₹16,74,520/-।
अपराध क्रमांक 366/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दिनेश रावत, उपनिरीक्षक भेरूसिंह सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश मिनावा, एवं आरक्षकगण – दिनेश भयड़िया, एलामसिंह, केरमसिंह, संजू, राकेश की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त कार्यवाही पर नकद ईनाम की घोषणा की।
अवैध शराब परिवहन पर राणापुर पुलिस का शिकंजा-XUV-500 से लाखों की अवैध शराब पकड़ी
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









