गुरुनानक वार्ड में बिना अनुमति खड़ा हुआ बहुमंजिला शोरूम, महापौर जनसुनवाई में शिकायतRTI में खुलासानगर निगम ने नहीं दी अनुमति, कार्रवाई की मांग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

गुरुनानक वार्ड में बिना अनुमति खड़ा हुआ बहुमंजिला शोरूम, महापौर जनसुनवाई में शिकायतRTI में खुलासानगर निगम ने नहीं दी अनुमति, कार्रवाई की मांग

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, --24 मार्च 2026।शहर के गुरुनानक वार्ड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में एक बहुमंजिला शोरूम के अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी कुलवीर सिंह ने महापौर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, भवन क्रमांक 713 में संचालित “आशा आप्टीकल्स (राजेश)” द्वारा बिना नगर निगम की अनुमति के बहुमंजिला शोरूम का निर्माण कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत नगर निगम से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए, जिनमें स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि उक्त भवन के लिए किसी भी प्रकार की बहुमंजिला निर्माण की अनुमति प्रदान नहीं की गई है।कुलवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने निगम प्रशासन से नियमों के तहत तत्काल जांच कर अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने की मांग की है।वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना अनुमति इतने बड़े निर्माण का खड़ा हो जाना प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।अब देखना होगा कि महापौर जनसुनवाई में उठे इस मामले पर निगम प्रशासन कितनी गंभीरता से कदम उठाता है और अवैध निर्माण पर क्या कार्रवाई की जाती है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह